पीडीएस परिवहन ठेकेदार मेसर्स कविता जैन की लापरवाही और मनमानी से पीडीएस व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई, हितग्राहियों को समय पर नहीं मिल रहा खाद्यान्न सामाग्री...

Views

 


 कोरबा :- जिला के पाली विकास खण्ड में पीडीएस व्यवस्था पूरी तरह से फैल दिखाई पड़ रहा है यहाँ परिवहन ठेकेदार के लापरवाही और उसके मनमानी के कारण अधिकांश पीडीएस दुकानों में जुलाई माह का खाद्यान्न सामाग्री नहीं पहुंच सका है जिससे हितग्राहियों को तय समय में खाद्यान्न सामाग्री नहीं मिल पाया है और पीडीएस दुकानों का चक्कर काटने को मजबूर हैं! 

पाली विकास खण्ड में खाद्यान्न भंडारण के लिए प्रशासन द्वारा मेसर्स कविता जैन को परिवहन के लिए ठेका दिया गया और टेंडर के अनुसार ठेकेदार को पीडीएस दुकानों में खाद्यान्न सामाग्री पहुँचाने के लिए 07 नग वाहन का परिचालन करना अनिवार्य किया है लेकिन परिवहन ठेकेदार मेसर्स कविता जैन द्वारा टेंडर का खुला उल्लंघन और मनमानी करते हुए केवल 4 से 5 गाड़ियां ही लगाई जा रही जिससे तय समय में जुलाई माह का खाद्यान्न सामाग्री पीडीएस दुकानों तक नहीं पहुंच पाया है!


पाली विकास खण्ड में कुल 95 दुकानों का संचालन होता जिसमें से केवल 54 दुकानों में ही खाद्यान्न सामाग्री पहुंच पाया जबकि बाकी शेष दुकानों में जुलाई माह का खाद्यान्न सामाग्री नहीं पहुंच पाया है जिससे हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न सामाग्री नहीं मिल पाया है जिससे हितग्राहियों के साथ साथ पीडीएस संचालक भी परेशान दिखाई दे रहे हैं! 


इस संबंध में लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे ने जिला प्रबंधक(नान) कोरबा को शिकायत किया गया जिस पर जिला प्रबंधक द्वारा परिवहन ठेकेदार मेसर्स कविता जैन को नोटिस जारी करते हुये टेंडर के अनुसार 7 गाड़ियों का 24 घंटे के भीतर खड़ा करने तथा 3 दिवस के भीतर परिवहन कार्य में तेजी लाते हुए बांकी शेष दुकानों में खाद्यान्न सामाग्री भंडारण करना सुनिश्चित करने को कहा गया है और नहीं करने के स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए मुख्यालय को प्रस्तावित करने की चेतावनी दिया गया है!

0/Post a Comment/Comments