सारंगढ़-बिलाईगढ़ : राजस्व सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले एक पटवारी पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सरिया तहसील में पदस्थ पटवारी वीरेंद्र सिंह राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच में यह सामने आया कि उन्होंने आम नागरिकों के राजस्व संबंधी कार्यों का समय पर निराकरण नहीं किया, अपने कार्यक्षेत्र में नियमित उपस्थिति नहीं दी और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का भी पालन नहीं किया।
Post a Comment