छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सौपा ज्ञापन...

Views नरेंद्र अरोड़ा manendragat 
एम सी बी - प्रांतीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर केंद्रीय वेतनमान के संबंध में भेजे गए प्रस्ताव को लागू करने,स्वास्थ्य विभाग में निजीकरण ठेका प्रथा आउटसोर्सिंग से स्वास्थ्य विभाग को मुक्त करने,हेल्थ सेक्टर में कार्यरत कर्मचारियों का छत्तीसगढ़ में पंजीयन,प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थानों के रिक्त पदों को भरे जाने, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण,जीवनदीप समिति कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर मानदेय,सतत रूप से सेवा देने वाले कर्मचारियों के लिए नया सेटअप बनाने,स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु स्वास्थ्य आयोग बनाने इत्यादि समस्याओं/ मांगों को लेकर जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में मुख्यमंत्री , स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य सचिव स्वास्थ्य विभाग के नाम ज्ञापन सोपा गया 

कार्यकारी प्रांताध्यक्ष आर डी दीवान जिला अध्यक्ष अरुण ताम्रकार ब्लॉक अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ प्रवीण सिंह ब्लॉक अध्यक्ष जनकपुर आर एस चेचाम के नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें रोहित मिश्रा ,शैलेंद्र मिश्रा, रवि मिश्रा, सोभनाथ मिश्रा ,लाल मिश्रा, लाल बहादुर सिंह यादव, रमेश सिंह, रीमा सिंह, काशी प्रसाद, आशा करकेट्टा ,निधि श्रीवास्तव, निधि सोंधिया, मोहम्मद इरफान शाह ,बृज बिहारी सिंह ,मनीष बमुरे, प्रेम कुमार यादव, मोहम्मद आफताब, हेमचंद्र केवट, पिंटू कुमार ,ज्ञान सिंह ,खुशबू, अनीता संपा बेक, पुष्पा मिंज, प्रमेंद्र सिंह ,आर पी सोनवंशी,  बिंदिया सोनकर, राहुल शर्मा, निशा मनीषा सिँह,  रीता मिश्रा ,नीता नीलिमा नायर ,सहित काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे

0/Post a Comment/Comments