रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर 65 वर्षीय सेवानिवृत्त टेक्निशियन से 9.50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी महिला ने खुद को सेवानिवृत्त रेलवे इंजीनियर बताकर पहले विश्वास जीता, फिर पारिवारिक परेशानियों और इलाज जैसे बहाने बनाकर अलग अलग किस्तों में लाखों रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी महिला सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Post a Comment