रायपुर। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशभर के जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर 16 जून से 27 जून 2026 तक आयोजित होने वाले 'शाला प्रवेश उत्सव' में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की साझा प्रतिबद्धता है और यह सुनिश्चित करना हम सभी का कर्तव्य है कि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रह जाए।
Post a Comment