जमनीपाली - सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर (साडा कॉलोनी) जमनीपाली में पिछले कई दिनों से लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से परेशान विद्युत उपभोक्ताओं ने तुलसीनगर कोरबा स्थित छ.ग. राज्य विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय पहुंचकर कार्यपालन अभियंता डी के चौहान को ज्ञापन सौंपते हुए विद्युत की व्याप्त समस्या को दूर करने आग्रह किया है ।
शिवदानी शर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से किसी भी समय मनमाने तरीके से बिजली बंद कर दिया जाता है और घंटो बंद रखा जाता है । लगातार विद्युत की आंख मिचौली से काॅलोनी सहित पूरा जमनीपाली क्षेत्र के लोग परेशान हैं । लॉयन राजेन्द्र तिवारी ने मौखिक जानकारी देते हुए बताया कि बिजली गुल होने पर दर्री लाल मैदान स्थित विद्युत ऑफिस से कोई भी कर्मचारी अधिकारी फोन नहीं उठाते या फिर लगातार बिजी दिखाता है। परविंदर सिंह ने बताया कि साडा कॉलोनी में सब स्टेशन बनकर तैयार है जिसे अब तक चालु नहीं किया जा सका है । इसके चालु हो जाने पर साडा कॉलोनी और आसपास के रहवासियों को बिजली की समस्या से राहत मिल पाएगा । श्यामबिहारी शर्मा ने ट्रांसफार्मर की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि साडा कॉलोनी में जितने भी ट्रांसफार्मर लेग लगभग सभी ट्रांसफार्मर के दरवाजे, ग्रीप गायब है । पीएनबी बैंक के पिछे स्थित उद्यान (गार्डन) किनारे लगे ट्रांसफार्मर जमीन से सटा हुआ है। जहां कभी भी कोई घटना, दुर्घटना होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता ।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से विनोद अग्रवाल, राजेन्द्र तिवारी, महेश अग्रवाल, रमेश जादूगर, जी रोश कुमार, शिवदानी शर्मा, श्याम सुंदर नामदेव, श्यामबिहारी शर्मा, परविन्द्र सिंह, के आर देशमुख, नंदकिशोर सिंह, मुरारी लाल सारथी, एस एन मुकर्जी, राधेश्याम प्रसाद, आर विश्वकर्मा, एस पी गुप्ता, अजय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे ।
Post a Comment