रायपुर। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और किसानों की मेहनत अब एक नई पहचान के साथ सामने आ रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत स्व-सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों को 'मोहला' ब्रांड के रूप में विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण उद्यमिता और आत्मनिर्भरता का मजबूत उदाहरण बताया।
Post a Comment