एक बार फिर दहला गणेश नगर युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या ।

Views

 



पुलिस पेट्रोलिंग नाम मात्र के लिए जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद।


बिलासपुर सिरगिट्टी थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 46 गणेश नगर चुचुहियापारा में देर रात शेख खलील नामक युवक का पत्थर से कुचलकर हत्या कर दिया गया। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई! 

एक बार फिर दहला गणेश नगर युवक को पत्थर से कुचलकर हत्या। अपराधियों के हौसले हो गये है बुलंद पुलिस का नहीं है खौफ हर दिन छोटे छोटे विवाद होते रहता है जिस कारण कोई ना कोई बड़ी घटना हो जाती है तब जाकर पुलिस नींद से जागती है! गणेश नगर में पुलिस पेट्रोलिंग नाम मात्र के लिए रह गई है जिससे अपराध बढ़ते जा रहे हैं। गणेश नगर में पुलिस चौकी के लिए आवेदन भी दिया जा चुका है लेकिन इसका लाभ नहीं मिल रहा है अगर पुलिस चौकी बनता है तो अपराधियों में डर का माहौल रहेगा साथ ही साथ अपराध का ग्राफ भी नीचे जाएगा!

0/Post a Comment/Comments