राजेश राठौर
दैनिक दर्पण न्यूज़
जांजगीर -चाम्पा :-जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर पैसों की मांग का आरोप, पंतोरा चौकी के प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी निलंबित..
SP विजय कुमार पाण्डेय की सख्त कार्रवाई, मामले की जांच SDOP प्रदीप कुमार सोरी को सौंपी गई..
जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के आरोपों पर सख्त रुख अपनाते हुए चौकी पंतोरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी पर चौकी पंतोरा क्षेत्र के एक आवेदक से विवादित भूमि पर कब्जा दिलाने के नाम पर पैसों की मांग करने का आरोप है। मामले की शिकायत और संबंधित जानकारी पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने के बाद इसे गंभीरता से लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए प्रधान आरक्षक के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की। साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी को जांच अधिकारी नियुक्त कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।
पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार और अनुचित आचरण के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के रूप में देखा जा रहा है। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment