जांजगीर चांम्पा:- मुलमुला पुलिस पर लापरवाही का आरोप, एफआईआर के बाद भी नाबालिग का सुराग नहीं,,,

Views

 


राजेश राठौर 

दैनिक दर्पण न्यूज़ 


जिला - जांजगीर चांम्पा:- मुलमुला पुलिस पर लापरवाही का आरोप, एफआईआर के बाद भी नाबालिग का सुराग नहीं,,,

 नाबालिग की गुमशुदगी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि 8 मई 2026 को एफआईआर दर्ज होने के बावजूद करीब एक महीने बाद भी नाबालिग का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।


परिजनों का कहना है कि गुमशुदगी के महज 10 दिन बाद ही लोकेशन ट्रेस हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं, मामले के विवेचक अनिल अजगल्ले पर यह भी आरोप लगा है कि उन्होंने कार्रवाई के लिए परिवार पर किराये की गाड़ी की व्यवस्था करने का दबाव बनाया।


पीड़ित परिवार का दावा है कि उन्होंने दो बार वाहन की व्यवस्था भी कराई, लेकिन इसके बाद भी मौके पर जाने में देरी की गई, जिससे जांच प्रभावित हुई। लगातार गुहार लगाने के बावजूद कार्रवाई में सुस्ती बरतने का आरोप भी लगाया गया है।


परिजनों ने अब वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले ने एक बार फिर पुलिस की संवेदनशीलता और कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल सभी की नजर अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

0/Post a Comment/Comments