राजेश राठौर
दैनिक दर्पण न्यूज़
बाराद्वार :- शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल! आरोपी- श्रवण दास महंत पिता शत्रुघन दास महंत उम्र 40 सालष निवासी अफरीद थाना सारागांव
* प्रार्थी के द्वारा अपनी नाबालिक नतनीन का जो दिनांक 18.04.26 के सुबह 11 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई है। जो घर वापस नही आने से दिनांक 19.04.26 को थाना बाराद्वार आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराने पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रापुसे) तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शक्ति श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना बाराद्वार पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट सायबर के मदद से दुर्गानगर हुंडा थाना मुजगहन जिला रायपुर से अपहृता को आरोपी श्रवण दास महंत पिता शत्रुघन दास महंत उम्र 40 साल निवासी अफरीद थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा (छग) के कब्जे से बरामद किया गया। अपहृता को महिला अधिकारी से कथन करया गया अपने कथन में इंस्ट्राग्राम के माध्यम से आरोपी श्रवण दास महंत से फ्रेंड बनने पर उसका फोटो मे पतला दुबला सुंदर होने सुंदर दिख रहा था । आरोपी द्वारा मुझे प्यार करता हूॅ शादी करना चाह रहा हूॅ कहकर बहला फुसलाकर रायपुर ले जाकर जबरजस्ती दिनांक 18.04.26 से 16.06.26 तक लगातार शारीरिक संबंध बनाकर दुराचार करना बताया गया । उपरोक्त धारा के तहत आरोपी श्रवण दास महंत पिता शत्रुघन दास महंत उम्र 40 साल निवासी अफरीद थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा (छग) के विरूध्द विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड भेजा गया जहाँ से माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया!
* उक्त कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सउनि. एमपी मन्नेवार ,प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, आर.योगेश राठौर, आर.राकेश राठौर एवं मआर.आफसा परवीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment