CG Train Cancelled: चौथी लाइन के काम से रेल सेवा प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द

Views

 


छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में बिलासपुर से झारसुगुड़ा सेक्शन पर चौथी लाइन निर्माण कार्य जारी है, जिसके कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित किया गया है। रेलवे ने कुल 10 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य का असर

रेलवे प्रशासन के अनुसार जांजगीर नैला स्टेशन पर चौथी लाइन को जोड़ने और ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम को अपडेट करने का काम किया जाएगा। इस दौरान प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग प्रक्रिया लागू रहेगी, जिससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 16 से 27 अप्रैल: 68738 और 68737 बिलासपुर रायगढ़ मेमू
  • 16 से 27 अप्रैल: 68735 रायगढ़ बिलासपुर मेमू
  • 15 से 26 अप्रैल: 68736 बिलासपुर रायगढ़ मेमू
  • 15 से 26 अप्रैल: 68746 रायपुर गेवरा रोड मेमू
  • 16 से 27 अप्रैल: 68745 गेवरा रोड रायपुर मेमू
  • 15 से 26 अप्रैल: 58204 रायपुर कोरबा पैसेंजर
  • 16 से 27 अप्रैल: 58203 कोरबा रायपुर पैसेंजर
  • 16 से 27 अप्रैल: 68734 और 68733 बिलासपुर गेवरा रोड मेमू
  • 16 से 27 अप्रैल: 68732 और 68731 बिलासपुर कोरबा मेमू
  • 11 से 25 अप्रैल: 58210 बिलासपुर गेवरा रोड पैसेंजर

इन ट्रेनों के रूट में बदलाव

  • 68861 गोंदिया झारसुगुड़ा पैसेंजर 16 से 27 अप्रैल तक बिलासपुर में ही समाप्त होगी
  • 68862 झारसुगुड़ा गोंदिया पैसेंजर इसी अवधि में बिलासपुर से ही शुरू होगी

यात्रियों के लिए राहत व्यवस्था

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था भी की है। कोरबा और रायपुर के बीच चलने वाली हसदेव एक्सप्रेस को निर्धारित अवधि में पैसेंजर ट्रेन के रूप में संचालित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को कुछ हद तक राहत मिल सके।

0/Post a Comment/Comments