फिल्म दंगल द विक्रमपुर का प्रीमियम शो का शुभारंभ किया विधायक ईश्वर प्रसाद साहू ने।

Views

 




इस दौरान हमारे राकेश साहू न्यूज एजेंसी विधायक से सौजन्य मुलाकात किया।

राकेश साहू न्यूज एजेंसी जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ राज्य।

बहु प्रतीक्षित फिल्म एवं बहुचर्चित फिल्म एवं विवाद में फसी हुई फिल्म दंगल द बीरमपुर का आज 3 अप्रैल को श्याम टॉकीज में शानदार हाउसफुल के साथ शुरुआत हुआ शुरुआत करने के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा के विधायक ईश्वर प्रसाद साहू के द्वारा फिल्म का लोकार्पण किया गया इस अवसर पर फिल्म के कलाकार फिल्म के निर्माता निर्देशक एवं छत्तीसगढ़ के सिनेमा प्रेमी भी उपस्थित थे।


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के विधायक ईश्वर प्रसाद साहू से हमारे न्यूज़ एजेंसी के राकेश कुमार साहू सौजन्य मुलाकात किया मुलाकात सामान्य चर्चा के अधीन में था एवं फिल्म के विषय में हमने पूछा कि आपके निर्देशानुसार जो फिल्म बनाई गई है बिरनपुर की घटना पर आपको कैसा लगा विधायक के द्वारा जवाब दिया गया कि फिल्म देखने के बाद में मुझे ऐसा लगा कि आज मेरा बेटा भुवनेश्वर प्रसाद साहू जिंदा है और आज मैं उसी के बदौलत में एक विधायक के पद पर अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते आ रहा हूं और फिल्म देखने के बाद में मुझे ऐसा लगा कि मैं खुद फिल्म में काम कर रहा हूं करने वाला तो पवन गांधी एवं मेरी पत्नी की भूमिका में शालिनी विश्वकर्मा को मेरी शुभकामनाएं की इस तरह की फिल्में बनती रहे ताकि जनता को पता चले की सांप्रदायिक दंगे में क्या होता है क्या नहीं होता वह सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म होता है और मेरी जीवन पर यह फिल्म बनाई गई है इसके लिए फिल्म के निर्माता निर्देशक एवं कलाकार को मेरी कोटि-कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं।



इस दौरान हमारे संवाददाता ने शालिनी विश्वकर्मा से पूछा एवं सौजन्य मुलाकात किया प्रश्न यह पूछा गया की सती साहू की भूमिका आपको कैसी रही उन्होंने एक ही स्वर में जवाब दिया की पहली बार में एक पत्नी की भूमिका में एक मां की भूमिका में एक विधायक की पत्नी के रूप में फिल्मों में नजर आई जो कि मेरे लिए एक ऐतिहासिक फिल्म के रूप में साबित होगा मैं जनता से अर्थात दशकों से अपील करती हैं कि इस फिल्म को अवश्य देखें और अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें मैं न्यूज़ एजेंसी राकेश साहू को धन्यवाद देना चाहूंगी कि मेरी इस फिल्म को दंगल द बिरनपुर फिल्म को देखने के लिए जांजगीर चांपा जिला से रायपुर तक के आकार पिक्चर देखते हैं उनको कोटि-कोटि बधाई मुझे विश्वास है कि न्यूज़ एजेंसी राकेश साहू हमेशा मेरे संबंध से विचार  से खबर लगते हैं मैं उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।


फिल्म के निर्माता निर्देशक हेमलाल चतुर्वेदी रमेश कुमार हीरो पवन गांधी ने संयुक्त बयान में कहा कि इस तरह की फिल्म हमेशा हमारे तरफ से बनते रहेगी क्योंकि हम त्रिदेव की जो शक्ति है उसे कोई नहीं जान सकता क्योंकि हम त्रिदेव में वह पावर है पत्थर को भी हम सोना बना देंगे वह पावर है हमारे पास में अभी हमने सोचा है इस फिल्म के पश्चात बलोदा बाजार की घटना पर आधारित फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है इसकी कलाकारों की घोषणा जल्द से जल्द होने वाली है यह आगामी प्रोजेक्ट है।

जब महिला फिल्म को देखें तो तो इस फिल्म में शालिनी विश्वकर्मा की जो मां की भूमिका है और रोने की बेटे को सांप्रदायिक दंगे में मारे जाने की खबर जब लगती है तो शालिनी विश्वकर्मा की हालत कमजोर हो जाती है करुणा भरी रोने की आवाज से महिला पिक्चर देखने वालों की आंखों में आंसू आ गए।

हमारे न्यूज़ एजेंसी राकेश कुमार साहू कहते हैं कि यह फिल्म काफी अच्छी फिल्म है समाज को नई दिशा निर्धारित करने की संदेश देता है इस फिल्म के माध्यम से और साथ ही साथ प्रदेश को अच्छी कार्य करने की क्षमता देती हैं। और नए विचारों की आदान-प्रदान भी होती है फिल्मों की निर्माण एवं प्रदर्शन होने पर।


राकेश साहू न्यूज एजेंसी जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ राज्य।

0/Post a Comment/Comments