जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी में बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपियों ने संतराम साहू और उनकी पत्नी श्याम बाई की निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस को मौके से हत्या में उपयोग किया गया होली का मुखौटा बरामद हुआ है, जो जांच का अहम सुराग माना जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।
मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का
माहौल है।


Post a Comment