राखड़ माफियाओं का अवैध राखड़ डंप बदस्तूर जारी, जिम्मेदार प्रशासन नत्मस्तक, आमजन परेशान...

Views



कोरबा :-  जिला में राखड़ माफियाओं का शहर से लेकर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से राखड़ डंप करना बदस्तूर जारी है। ताज़ा मामला छुरी क्षेत्र से सामने आया है छुरी से झोराघाट जाने वाले मार्ग और छुरी के पास राखड़ माफियाओं ने बिना किसी प्रशासनिक स्वीकृति के बेखौफ होकर बड़ी मात्रा में राखड़ डंप कर रहे हैं। जिससे क्षेत्र के आमजन काफी परेशान और चिंतित हैं।



जिला में अवैध राखड़ डंप को लेकर जिला प्रशासन के उदासीनता और कर्तव्यहीन कार्यशैली को देखते हुए जिलावासियों ने अब तो राखड़ को अपने जीवन का हिस्सा मान चुके हैं। जिला में अवैध राखड़ डंप करने वाले संयंत्रों पर जिला प्रशासन और पर्यावरण विभाग मेहरबान दिखाई दे रहे हैं। आमजन द्वारा सैकड़ों शिकायत करने के बाद भी कार्यवाही नहीं होना समझ से परे है और प्रशासन पर कई सवाल खड़े करते हैं जिसका जवाब भी प्रशासन देना नहीं चाहता है। फिलहाल जिन जिलावासियों को राखड़ के प्रकोप के आदी नहीं है वो आदी हो जायें।

0/Post a Comment/Comments