पत्नी और प्रेमी ने मिलकर रची खौफनाक साजिश, पति की हत्या कर शव के किए टुकड़े

Views

 


मध्य प्रदेश : के Mandsaur जिले के भानपुरा तहसील अंतर्गत दूधाखेड़ी गांव में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और ग्रामीणों ने गरोठ-भानपुरा मार्ग पर चक्काजाम कर आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की।

लापता होने से खुला राज, हत्या की परतें आईं सामने
34 वर्षीय धनराज 10 अप्रैल से लापता था। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें मामला हत्या का निकला। पुलिस ने शव के अवशेष बरामद कर भानपुरा के शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी धापू बाई का गांव के ही पंकज चौधरी के साथ प्रेम संबंध था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी तनाव के चलते दोनों ने मिलकर धनराज को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की खौफनाक कहानी
बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल की रात धनराज की हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को जलाने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह सफल नहीं हुए। फिर जेसीबी मशीन मंगवाकर खेत में गड्ढा खुदवाया गया और शव को टुकड़ों में काटकर वहां दफना दिया गया।

बेटी के शक ने खोला पूरा राज
11 अप्रैल को मृतक की बेटी ने अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और अपनी मां व पंकज पर शक जताया। पुलिस ने जब गहराई से जांच की तो पूरा मामला उजागर हो गया।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आगे की जांच जारी
पुलिस ने मुख्य आरोपी पंकज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है। इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है, वहीं ग्रामीणों में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

0/Post a Comment/Comments