रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने अभनपुर क्षेत्र में 21 मार्च को मिले नितेश बत्रा के शव मामले की गुत्थी सुलझा ली है। लाश मिलने के 12 दिन बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक युवती भी शामिल है।
शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ कि हत्या का मामला लव ट्रायंगल से जुड़ा था। मृतक नितेश बत्रा और युवती के बीच प्रेम संबंध था, जो एक अन्य आरोपी को नागवार गुजरा। नाराज आरोपी ने नितेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
हत्या की योजना और अंजाम
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने नितेश को अभनपुर बुलाया। वहां उन्होंने पहले उसकी बेरहमी से मारपीट की और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को मिट्टी में दफना दिया गया।
शव मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की खोज शुरू की। तकनीकी और फॉरेंसिक जांच में पता चला कि सभी आरोपी उत्तर प्रदेश में छिपे हुए हैं। पुलिस ने उत्तर प्रदेश में रेड कर के सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर रायपुर लाया।
मृतक की पहचान और पृष्ठभूमि
नितेश बत्रा, उम्र 25 वर्ष, भरेंगाभाटा गांव का निवासी था। पुलिस ने शव पर बने टैटू और अन्य पहचान के आधार पर उसकी पहचान की। वह शादानी दरबार में रहता था और होलसेल मार्केट में वाहन पार्किंग का काम करता था।
रायपुर ग्रामीण पुलिस आज देर शाम इस मामले पर विस्तार से जानकारी मीडिया को देगी और आगे की जांच के विवरण साझा करेगी।
Post a Comment