नरेंद्र अरोड़ा____/ भव्य महोत्सव के साथ एमसीबी मैं भारतीय जनता पार्टी ने मनाया अपना 47 वा स्थापना दिवस*
मनेन्द्रगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के अवसर पर एमसीबी जिला कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एमसीबी जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले ने पार्टी का ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की और सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष श्रीमती पावले ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सेवा भावना के बल पर आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय राय, आशीष सिंह, श्रीमती सरोज यादव, जिला महामंत्री आशीष मजूमदार, जिला मंत्री श्रीमती प्रवीण सिंह, जिला कार्यालय मंत्री रमेश यादव, जिला सह कार्यालय मंत्री रामकृष्ण कुर्रे, जिला सोशल मीडिया संयोजक मनोज केशरवानी, राहुल सिंह उपस्थित रहे। साथ ही महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा पटवा, जिला महामंत्री श्रीमती कविता दीवान, जिला मंत्री श्रीमती मीनू सिंह, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अजय सिंह एवं राहुल जायसवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जलील शाह सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।
कार्यक्रम में आरटीआई प्रकोष्ठ जिला संयोजक राम मनोहर सिंह, महिला मोर्चा हसदेव मंडल अध्यक्ष श्रीमती रेनू सिंह, महेंद्र सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खोंगापानी सत्यनारायण विश्वकर्मा, विवेक अग्रवाल, विकास पांडेय, मनीष सिंह, सूचित सिंह और श्रीमती चंदा केशरवानी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment