जिला अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू ने कहा कि स्व. रोहरा का व्यक्तित्व सरल, मिलनसार और संघर्षशील था। उन्होंने अपने जीवनकाल में अखबार वितरकों के अधिकारों और कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया। जिला सचिव जय कुमार नेताम ने उन्हें संघ का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर सहित अन्य सदस्यों—तपेश्वर राठौर, रामाकृष्ण कुमार निर्मलकर, राय सिंह, मुरित कश्यप, बजरंग यादव, ओमकार चंद्र एवं दीपक पात्रे—ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए स्व. रोहरा के साथ बिताए गए अनुभवों को साझा किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि उनका जाना संघ के लिए अपूरणीय क्षति है।
कार्यक्रम के अंत में संघ के सदस्यों ने उनके आदर्शों पर चलने और संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।
Post a Comment