नरेंद्र अरोड़ा _/श्री श्री 1008 दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर जेकेडी रोड वार्ड नंबर 14 में श्री हनुमान जन्मोत्सव का पावन पुनीत कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ*इस अवसर पर प्रातः कालीन कलश यात्रा अत्यंत धूमधाम के साथ निकाली गई जिस दौरान श्री राम मंदिर के सामने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया यह शोभायात्रा विवेकानंद चौक गांधी चौक श्री राम मंदिर गुरुद्वारा मार्ग विवेकानंद चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर विसर्जित हुई कलश यात्रा का स्थान स्थान पर उत्साह पूर्वक स्वागत भी किया गया मंदिर पहुंचने के पश्चात हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जो की देर शाम तक चलता रहा महा आरती के बाद संपूर्ण आयोजन की समाप्ति हुई श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति ने आयोजन में दिए गए सहयोग के लिए समस्त प्रबुद्ध जनों का एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में सेवा समिति की समस्त सदस्यों ने अपना अतुल्य योगदान दिया
श्री श्री 1008 दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर जेकेडी रोड वार्ड नंबर 14 में श्री हनुमान जन्मोत्सव का पावन पुनीत कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
Views

Post a Comment