मनेंद्रगढ़ से खाटू श्याम, सालासर व रानी सती धाम की धार्मिक यात्रा 10 अप्रैल से

Views


मनेन्द्रगढ़। श्री श्याम मित्र मंडल मनेंद्रगढ़ द्वारा श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है* इस संबंध में मंडल के वरिष्ठ सदस्यों की आवश्यक बैठक  रविवार को श्याम मंदिर के संस्थापक सदस्य  निरंजन मित्तल के निवास स्थान पर संपन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बाबा श्याम के भक्तों को श्री खाटू श्याम जी, श्री रानी सती दादी जी एवं श्री सालासर धाम के दर्शन का पुण्य लाभ प्रदान किया जाए। मंडल की इस पहल से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

प्रथम चरण में 21 श्रद्धालुओं को इस यात्रा में शामिल किया जा रहा है, जिन्हें विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा का उद्देश्य भक्तों को एक साथ आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करना और धार्मिक आस्था को और सुदृढ़ करना है।

इस धार्मिक यात्रा के आयोजन में आर्थिक सहयोग  निरंजन मित्तल,  राजेश अग्रवाल,  पदम सिंघल एवं  अज्जू अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया है। वहीं यात्रा के सफल संचालन की जिम्मेदारी भी निरंजन मित्तल,  अज्जू अग्रवाल एवं राजेश अग्रवाल द्वारा निभाई जाएगी।

यात्रा का कार्यक्रम 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे श्याम मंदिर मनेंद्रगढ़ से प्रस्थान के साथ प्रारंभ होगा। इसके पश्चात श्रद्धालु विभिन्न पवित्र स्थलों के दर्शन करते हुए 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को वापस मनेंद्रगढ़ लौटेंगे।

श्याम मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से समाज में भक्ति भावना, एकता और सेवा का भाव मजबूत होता है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।

मंडल के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से भगवान श्याम की कृपा प्राप्त करने हेतु भक्ति एवं सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। अंत में “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयकारों के साथ बैठक का समापन हुआ।

0/Post a Comment/Comments