Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने वाली है और इसका समापन 27 मार्च शुक्रवार के दिन होगा. नवरात्र के ये नौ दिन देवी दुर्गा की उपासना के लिए सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण माने जाते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस साल मां दूर्गा चैत्र नवरात्र में डोली में सवार हाेकर अपने भक्तों के बीच आ रही हैं. उनके डोली में सवार होकर आने पर कई राशियों के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, इस दौरान कुछ राशियों के जीवन में बेहद ही सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
मेष राशि
- मेष राशि के सभी जातकों के लिए इस बार नवरात्र आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाने वाली साबित हो सकती है. इस दौरान आपको अपने कम में सफलता मिलने के संकेत हैं. लंबे समय से रुके हुए सभी कार्य पूरे हो सकते हैं और नई योजनाओं पर काम शुरू हो करने के अवसर भी मिल सकते हैं. कुछ लोगों के लिए इस समय यात्रा के योग भी बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे.
मिथुन राशि
- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय काफी अनुकूल माना जा रहा है. भाग्य का साथ मिलने से कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं. नौकरी या व्यवसाय में कई सारी नई संभावनाएं बन सकती हैं और आपकी मेहनत की भी सराहना हो सकती है. इसके अलावा आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है.
सिंह राशि
- सिंह राशि के लोगों के लिए चैत्र नवरात्र सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. इस दौरान आपको धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं. इसके साथ ही आपने कही निवेश किया है, तो उससे भी लाभ मिलने की संभावना बन रही है. परिवार के साथ समय बिताने का भी मौका मिलेगा और मानसिक संतोष भी महसूस होगा.
कन्या राशि
- कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय करियर के लिहाज से अच्छी मानी जा रही है. कार्यक्षेत्र में इस दौरान जो भी बाधांए आ रही हो सभी धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं. आपकी मेहनत का फल भी आपको मिल सकता है और वरिष्ठ अधिकारियों से सभी प्रकार के सहयोग प्राप्त हो सकते हैं. इसके अलावा भविष्य की योजनाओं पर आगे बढ़ने का भी अवसर मिल सकता है.
मकर राशि
- मकर राशि के जातकों को नवरात्र के दौरान कई नए अवसर मिलने की संभावनाएं हैं. कार्यक्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं और इसके साथ ही नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिल सकता है और आप भविष्य के लिए कुछ बचत प्लान करने में भी सफलता पा सकते हैं.
मीन राशि
- मीन राशि के लोगों के लिए यह समय भाग्यशाली साबित हो सकता है. इस दौरान नौकरी और व्यापार में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं. धन लाभ के भी अवसर बन सकते हैं. यही नहीं लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं. परिवार के साथ संबंध भी मधुर बने रहने के आसार है.
कुंभ राशि
- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह अवधि कुछ मामलों में राहत दे सकती है. खासतौर पर कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की पूरी संभावना है. इसके साथ ही कामकाज में भी धीरे-धीरे प्रगाति देखने को मिल सकती है और नई योजनाओं पर काम करने और आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं.
इन राशियों को नवरात्र में रहना होगा सावधान
वृषभ राशि
- वृषभ राशि के जातकों को इस समय अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत होगी. अनावश्यक खर्च आपकी आर्थिक स्थिति पर असर डालते हुए उसे खराब कर सकते हैं.
तुला राशि
- तुला राशि के लोगों को आर्थिक मामलाें में सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है. धन हानि की इस समय संभावना बन सकती है, इसलिए लेन-देन करते समय सावधानी बरतना होगी. इसके साथ ही किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले सोच-विचार करके उसे बेहतर बनाना होगा.
धनु राशि
- धनु राशि के जातकों को इस समय अपने व्यवहार का खासतौर पर ध्यान रखना होगा. किसी भी मित्र या करीबी से मतभेद होने की संभावना बन सकती है. बेहतर यही है कि आप धैर्य और समझदारी से काम लें, जिससे रिश्तों में किसी भी तरह की गलतफहमी न बढ़ाएं.
Post a Comment