अवैध महुआ शराब, महासमुंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Views




 

10लीटर महुआ शराब, कीमती 2000 रुपए को मौके पर जप्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही


*वर्तमान तक 356 प्रकरण में 408 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत हो चुकी है कार्यवाही।*

                                                                    

 पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देश मे जिले मे अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश पर सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों मे लगातार कार्यवाही की जा रही है। चौकी भंवरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम कर्राभौना आरोपी घऱ के बाड़ी में अवैध महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है की सूचना प्राप्त होने पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के मुखबीर के बताये स्थान पर ग्राम कर्राभौना आरोपी का घर बाड़ी के पास पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कारवाही कर एक व्यक्ति को पकडे जो अपने पास एक सफेद रंग की 20 लीटर वाली प्लास्टिक बाल्टी में भरी हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब करीबन 10 लीटर जिसकी कीमत 2000 रुपये है, छुपा के रखा था। व्यक्ति ने नाम अपना नाम कमल भारद्वाज पिता जागे राम भारद्वाज उम्र 25 साल साकिन कर्राभौना पुलिस चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद (छ0ग0) का निवासी होना बताया। उक्त व्यक्ति को शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में धारा 94 बी.एन.एस. एस. का नोटिस दिया गया, जो इस संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होना लिखित में दिया गया। उक्त बरामद अवैध महुआ शराब को समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी व्यक्ति का कृत्य अपराध सदर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामला अजमानतीय होने गिरफ्तारी की सूचना परिजन को देकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


*गिरफ्तार आरोपी-*

कमल भारद्वाज पिता जागे राम भारद्वाज उम्र 25 साल ग्राम कर्राभौना पुलिस चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद। 


*जप्त संपत्ति-*

20 लीटर वाली प्लास्टिक बाल्टी में भरी हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब करीबन 10 लीटर, कीमत 2000 रुपये।

0/Post a Comment/Comments