एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल एवं बचपन प्ले स्कूल का शानदार रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न

Views


 नरेंद्र अरोड़ा___/एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल एवं बचपन प्ले स्कूल का शानदार रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न 

 मनेंद्रगढ़ जिले के  प्रतिष्ठित विद्यालय एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल व बचपन प्ले स्कूल का  रंगारंग वार्षिकोत्सव हजारों अभिभावकों और दर्शकों की उपस्थिति में भव्यता से संपन्न हुआ! मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल अति विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक  गुलाब कमरो विशिष्ट अतिथि मनेद्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्षा  प्रतिमा यादव  नगर पंचायत  झगराखण्ड की अध्यक्षा  रीमा यादव खोँगापानी नगर पंचायत की अध्यक्षा   ललिता यादव  लेदरी नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा  छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष  पंकज जैन  डूमर कछार नगर पंचायत अध्यक्ष  सुनील चौरसिया   रमेश यादव  श्री राम यादव  सरजू यादव   अमरचंद जैन उपस्थित रहे तथा विद्यालय के संरक्षक पुष्पा ताम्रकार  शशि देवी अग्रवाल एवं  ओम प्रकाश कक्कड़ भी मौजूद रहे  कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या  देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण के साथ हुआ! तत्पश्चात संस्था के संचालक डॉक्टर एस के सिंन्हा मीनू लाल  संजीव ताम्रकार  ज्योति ताम्रकार  आशीष कक्कड़ आशी कक्कड़  प्रशांत अग्रवाल तोशी अग्रवाल एवं प्राचार्य पी रविशंकर एवं  सोनाली दास के द्वारा मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया! स्वागत भाषण एवं मंच संचालन विद्यालय की शिक्षिका रूबी पासी एवं वरिष्ठ शिक्षक नागमणि पिंटू के द्वारा किया गया जिसमें उनका साथ विद्यालय के छात्र काव्य दुग्गड अनिरुद्ध सोनी इनिका यादव श्रेष्ठ वर्मा एवं प्रिशा पोद्दार तृषा जयसवाल ने दिया! कार्यक्रम की शुरुआत में अनुषा अजय कक्षा दसवीं  की छात्रा द्वारा गणेश वंदना पर कथक नृत्य की प्रस्तुति दी गई! तत्पश्चात बचपन विद्यालय के  नर्सरी ए के नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा मिकी माउस नृत्य की प्रस्तुति दी गई! कार्यक्रम की अगली कड़ी में कक्षा नर्सरी बी के विद्यार्थियों द्वारा अर्थ डांस प्रस्तुत किया गया!  इसके बाद एकेडमिक हाइट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बटरफ्लाई नृत्य प्रस्तुत की गई!  कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों द्वारा अंडे का फंडा विषय पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई! तत्पश्चात कक्षा एलकेजी ए के विद्यार्थियों ने मोबाइल थीम पर थिरखते हुए लोगों का मनमोह लिया!इसके पश्चात एलजी बी  के बच्चों द्वारा कश्मीरी डांस की रंगारंग प्रस्तुति दी गई! कक्षा एलकेजी सी के द्वारा पुलिस के जवानों को नृत्य के माध्यम से सम्मान समर्पित किया गया!  एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों द्वारा लेटेस्ट रील्स डांस की प्रस्तुति दी गई कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने डिस्को रेट्रो डांस पर अपना हुनर प्रस्तुत किया कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों ने समाज में व्याप्त कुरीतियां पर आधारित एसिड अटैक थीम पर अपनी प्रस्तुति दी कार्यक्रम की अगली कड़ी में बचपन के कक्षा यूकेजी ए के विद्यार्थियों द्वारा बर्ड डांस का प्रदर्शन किया गया कक्षा यूकेजी बी के विद्यार्थियों द्वारा बॉलीवुड के प्रसिद्ध लीजेंडरी स्टार श्री धर्मेंद्र जी को नृत्य के माध्यम से ट्रिब्यूट प्रदान किया गया! यूकेजी सी के विद्यार्थियों द्वारा वूमेन वर्सेस मेन्स  क्रिकेट डांस की मनमोहक प्रस्तुति दी गई! बचपन स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों की माताओं द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया! तत्पश्चात एकेडमिक हाइट एस पब्लिक स्कूल के कक्षा छठवीं के विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्री शनि देव को समर्पित भक्ति गीत पर  नृत्य किया गया इसके बाद कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने हॉरर नृत्य की प्रस्तुति दी कक्षा आठवीं के बालिकाओं ने यक्षगान पर आधारित नृत्य किया एवं इसी कक्षा के बालकों द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी  गई! कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने थय्यम डांस की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया कक्षा दसवीं एवं 12वीं के बालिकाओं ने स्कल्पचर नृत्य प्रस्तुत किया जो लोगों के लिए अत्यंत आकर्षक रहा! एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के प्राचार्य पी रवि शंकर एवं बचपन स्कूल की प्राचार्या सोनाली दास ने एनुअल रिपोर्ट प्रस्तुत कर अपने भाषण में विद्यालय की  उपलब्धियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी! विद्यालय के संचालक  संजीव ताम्रकार ने अपने संबोधन में विद्यालय के सफर के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए इस क्षेत्र में विद्यालय द्वारा समाज को दी जा रही शिक्षा एवं चरित्र निर्माण के बारे में बताया! मुख्य अतिथि श्याम बिहारी जयसवाल ने  अपने उद्बोधन में कहा कि  एकेडमिक हाइट पब्लिक स्कूल एवं बचपन प्ले स्कूल इस जिले का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय है जो विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दे रहा है तथा आज के इस तकनीकी युग में कदम से कदम मिलाते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शिक्षा भी प्रदान कर रहा है इसके लिए विद्यालय के संचालक प्राचार्य एवं शिक्षक बधाई के पात्र हैं! मुख्य अतिथि के  कर कमलों से सत्र 2024 एवं 25 में सीबीएसई द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं एवं 12वीं की परीक्षा में  जिन विद्यार्थियों प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया था इन विद्यार्थियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया! विद्यालय के संचालक एवं प्राचार्य द्वारा वार्षिकोत्सव के प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई!

0/Post a Comment/Comments