जनकपुर की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान आईपीएस में चयन पर सम्मान

Views

 



एमसीबी। जिले के जनकपुर की होनहार बेटी सुश्री दर्शना सिंह ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयनित होकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

        भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने जनकपुर पहुंचकर दर्शना सिंह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दर्शना की यह ऐतिहासिक सफलता ना केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जनकपुर के साथ जिले और प्रदेश के लिये गर्व का विषय है। उनकी कड़ी मेहनत, संघर्ष और समर्पण ने यह साबित कर दिया कि मजबूत हौसलों के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

      इस अवसर पर उनके पिता अरुण सिंह और माता श्रीमती सीमा सिंह को भी बधाई देते हुए अंकित शर्मा ने कहा की उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन और संस्कारों का ही परिणाम है कि दर्शना आज इस मुकाम तक पहुंची हैं। दर्शना सिंह की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों, विशेषकर बेटियों के लिये प्रेरणा बनेगी। क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई है की वे देश सेवा के क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

0/Post a Comment/Comments