नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, देश को मिला सबसे बड़ा हवाई अड्डा

Views


 नोएडा : में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शनिवार 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन कर दिया। यह देश का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा माना जा रहा है, जिससे विमानन क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी।

शुरुआती चरण में 30 उड़ानों की शुरुआत

एयरपोर्ट के संचालन के साथ ही पहले चरण में तीन देशों को जोड़ते हुए करीब 30 उड़ानें शुरू की जाएंगी। यह NCR का दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जिससे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और हिंडन एयरपोर्ट पर बढ़ते यात्री दबाव में कमी आएगी।

पर्यावरण और डिजाइन में खास

इस एयरपोर्ट को आधुनिक तकनीक और पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

  • नेट जीरो एमिशन का लक्ष्य
  • इको फ्रेंडली इंफ्रास्ट्रक्चर
  • भारतीय संस्कृति से प्रेरित डिजाइन
  • इंटीरियर में घाट और हवेलियों की झलक

मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनेगा

एयरपोर्ट को भविष्य में मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे सड़क, रेल और अन्य यातायात साधनों का बेहतर कनेक्शन मिलेगा।

कार्गो और MRO सुविधा

यहां से यात्री सेवाओं के साथ कार्गो सेवाएं भी संचालित होंगी। इसके अलावा विमानों के रखरखाव, मरम्मत और संचालन के लिए अत्याधुनिक MRO सेंटर भी बनाया जा रहा है।

पहले चरण में बड़ा निवेश

एयरपोर्ट के पहले चरण में 1334 हेक्टेयर क्षेत्र में विकास कार्य किया गया है, जिसमें करीब 11200 करोड़ रुपये की लागत आई है।

देश के एविएशन सेक्टर को मिलेगी गति

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल NCR बल्कि पूरे देश के एविएशन सेक्टर को नई गति मिलेगी। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा और उद्योग को नया विस्तार मिलेगा।

0/Post a Comment/Comments