बिलासपुर डैम टूटा, रायगढ़ के गांवों में पानी घुसा – जानिए प्रभावित इलाकों की पूरी तस्वीर!"

Views


 रायगढ़। बिलासपुर डैम का एक हिस्सा अचानक टूटने से देर रात कई गांवों में पानी घुस गया। जलाशय का तेज बहाव एक दर्जन से अधिक गांवों तक पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। प्रशासन को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत अलर्ट जारी किया और प्रभावित इलाकों में राहत तथा बचाव कार्य शुरू कर दिया।

किसानों के प्रयास के दौरान डैम में आई दरार

बिलासपुर जलाशय भूपदेवपुर में स्थित है। दो दिन पहले, स्थानीय किसानों ने प्रशासन से जलाशय का पानी खोलने की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर कुछ किसानों ने खुद पानी निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान डैम का एक हिस्सा टूट गया और पानी तेजी से बहकर आसपास के गांवों में घुस गया।

प्रशासन ने लिया नियंत्रण का संकल्प

प्रभावित गांवों में प्रशासन द्वारा राहत शिविर लगाए गए हैं और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम जारी है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में लिया जाएगा और किसी भी तरह की आपात स्थिति के लिए आपदा प्रबंधन टीम लगातार निगरानी कर रही है।

0/Post a Comment/Comments