छत्तीसगढ़ में घर-घर पाइपलाइन गैस पहुंचाने का मार्ग साफ

Views


 छत्तीसगढ़ : के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लाखों परिवारों के लिए बड़ी राहत भरी खबर आई है। लंबे समय से बाधाओं के कारण घरों तक पाइपलाइन के जरिए प्राकृतिक गैस (पीएनजी) नहीं पहुंच पा रही थी, लेकिन अब राज्य सरकार ने इस दिशा में पूरी तरह सुधार करने का फैसला लिया है।

प्रशासनिक रुकावटों को किया समाप्त

मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश के बाद, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने मामले में सख्त रुख अपनाया है। सभी कलेक्टरों और संबंधित विभागों को यह निर्देश दिया गया है कि वे केंद्र सरकार द्वारा 24 मार्च 2026 को जारी ‘प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पाद वितरण आदेश’ का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें।

घरों तक सुविधाजनक गैस आपूर्ति का लक्ष्य

इस पहल का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों तक पीएनजी की नियमित और सहज आपूर्ति सुनिश्चित करना है। राज्य सरकार का कहना है कि अब प्रशासनिक प्रक्रियाओं में कोई बाधा नहीं आएगी और पाइपलाइन परियोजना को तेजी से पूरा किया जाएगा।

0/Post a Comment/Comments