थाना कोमाखान पुलिस एवं एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर पर कार्यवाही

Views

 



अवैध मादक पदार्थ गांजा की कंटेनर वाहन से तस्करी करते 02 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार


आरोपियों के कब्जे से 12.300 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती  6 लाख 15 हजार रूपए, कंटेनर वाहन, 02 नग मोबाईल एवं नगदी रकम सहित कुल 26 लाख 20 हजार रुपये की संपत्ति जप्त


वर्ष 2026 में अब तक 57 प्रकरण में 3122.500 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 15 करोड़ 56 लाख 83 हजार।


गिरफ्तार 149 आरोपियों मे  से 44  छत्तीसगढ़ तथा 105 अन्य राज्यो के।


पुलिस अधीक्षक महासमुन्द द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के विरूद्ध अभियान चलाने अंतर राज्यीय चेक पोस्ट पर एवं परिवहन के संभावित रास्तों पर मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच एवं कार्यवाही करने के निर्देश पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 

दिनांक 21.03.2026 को हमराह स्टाफ NH 353 में आने जाने वाले वाहनो की चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिला कि एक कत्था रंग की कंटेनर वाहन क्रमांक HR 56 C 2387, जिसमें 02 व्यक्ति सवार होकर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर उडिसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे है। सूचक के बताये अनुसार सामने से एक कत्था रंग की कंटेनर वाहन क्रमांक HR 56 C 2387 आते दिखा, जिसे रोककर वाहन मे सवार दो व्यक्तियो से नाम पता पूछने पर कंटेनर चालक ने अपना नाम बाबूलाल पिता ओमप्रकाश उम्र 40 साल निवासी नौगांव नागला भोला मथुरा थाना छाता जिला मथुरा (उत्तरप्रदेश) एवं चालक के बगल में बैठा व्यक्ति रविन्द्र ठाकुर पिता सूजन सिंह उम्र 19 साल निवासी साधन थाना अछनेरा जिला आगरा (उत्तरप्रदेश) बताया।कंटेनर में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने के संबंध में पूछताछ करने पर केबिन में बैंगनी रंग के बैग के अंदर रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा को उडीसा राज्य से हरियाणा राज्य में बिक्री करने हेतू लेकर जाना बताये, जिस पर आरोपियों कंटेनर वाहन क्रमांक HR 56 C 2387 की उपस्थित पुलिस स्टाफ व गवाहों के मौजूदगी मे संदेहियों के कब्जे से एक कत्था रंग की कंटेनर वाहन क्रमांक HR 56 C 2387 के केबिन में रखे बैंगनी रंग के बैग को संदेहियो से नीचे उतरवाकर तलाशी लेने पर बैग के अंदर 06 पैकेट खाखी रंग के टेप से पैकिंग किया हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी मात्रा 12.300 किलोग्राम कीमत 615000 रूपये का, रखे मिला। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही में बाबूलाल से 01 नग मोबाईल, नगदी रकम 1000 रूपये, वाहन क्रमांक HR 56 C 2387 का आरसी कार्ड एवं संदेही रविन्द्र ठाकुर से एक नग मोबाईल को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 20 (B) (II) एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाये जाने से नियमानुसार कार्यवाही करते हुए दिनांक 21.03. 2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। संपूर्ण कार्यवाही थाना कोमाखान पुलिस व एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की संयुक्त टीम के द्वारा की गयी। 


गिरफ्तार आरोपी-

01- बाबूलाल पिता ओमप्रकाश उम्र 4 साल निवासी नौगांव नागला भोला मथुरा थाना छाता जिला मथुरा (उत्तरप्रदेश) 

02- रविन्द्र ठाकुर पिता सूजन सिंह उम्र 19 साल निवासी साधन थाना अछनेरा जिला आगरा (उत्तरप्रदेश)। 


जप्त संपत्ति-

1- 12.300 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती  6 लाख 15 हजार रूपए। 

2- कंटेनर वाहन क्रमांक HR 56 C 2387 किमती 20 लाख रूपये। 

3- 02 नग मोबाईल किमती 4000.00 रू. एवं नगदी रकम 1000 रूपये। 

जुमला 26 लाख 20 हजार रुपये की संपत्ति जप्त

0/Post a Comment/Comments