कोटा के कुरदर वैली रिसॉर्ट में वन विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक: किचन में पक रहा था हिरण का मांस, मुख्य सप्लायर फरार

Views

 


बिलासपुर। जिले के कोटा स्थित कुरदर वैली रिसॉर्ट में वन्यजीव संरक्षण से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। यहां हिरण का मांस पकाने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने रिसॉर्ट में दबिश देकर किचन से पका हुआ मांस जब्त किया।


कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने रिसॉर्ट के मैनेजर समेत चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में रजनीश सिंह, रमेश यादव, संजय वर्मा और रामकुमार टोप्पो शामिल हैं।


वन विभाग के अनुसार इस मामले में मांस की सप्लाई करने वाला आरोपी जनक बैगा फरार है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।


जब्त मांस को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट में हिरण के मांस की पुष्टि होने के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


0/Post a Comment/Comments