सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले शातिर चोर सलाखों के पीछे पहुँचा।

Views


महासमुंद पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

24 घंटे के अंदर, चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार!

चोरी गया माल मशरूका शत प्रतिशत बरामद।

सीसीटीवी एवं टेक्निकल एनालिसिस  के आधार पर मिली सफलता।

   सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले शातिर चोर को बसना पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए न केवल आरोपी को पकड़ा  बल्कि चोरी गया शत.प्रतिशत मशरुका भी बरामद कर लिया है।प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि, दिनांक 28.03.2026 को प्रार्थी घासी राम पटेल पिता स्वर. जगतराम पटेल उम्र 67 साल सिरको बांधपारा थाना बसना जिला महासमुंद ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27/03/26 को सुबह करीब 10/00 बजे पदमपुर उडिसा चला गया तथा इसकी पत्नि ग्राम केशरीपुर चली गयी थी घर में कोई नहीं था जब वापस इसकी पत्नि घर आई तो देखा कि बाहर का दरवाजा अंदर से लगा हुआ था जब पीछे के दरवाजा से जाकर देखी तो पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था। घर अंदर आकर देखी तो कमरा में सामान बिखरा हुआ, आलमारी टूटा हुआ था। आलमारी के अंदर में रखें सोना चांदी के जेवरात एवं कपडा के बैग रखें नगदी रकम नहीं था। आसपास देखने पर नहीं मिला संभवत कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है। घर के लोहे के आलमारी में रखें  पुरानी इस्तेमाली सोने का माला एक नग, कर्णफुल दो नग वजन 25 ग्राम कीमती लगभग 50,000 रूपये,  पुरानी इस्तेमाली दो नग चांदी पायल, बिछिया दो नग, अंगूठी दो नग वजन 40 ग्राम कीमती लगभग 30,000 रूपये  नगदी रकम 5,15000 रूपये जुमला 5,95,000  रूपये को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 305, 331(3)बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गय

पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए पृथक पृथक टीम गठित कर , मुखबिरों की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ा गया। मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।आरोपी की निशानदेही के आधार पर चोरी गए माल को बरामद किया गया है।


गिरफ्तार आरोपी-

1- सिलास सागर पिता रोहित सागर उम्र 25 साल ग्राम सिरको थाना बसना जिला महासमुंद छग। 


बरामद संपत्ती-

1- सोने का 2 नग कर्ण फुल। 

2-एक जोडी चांदी का पायल। 

3- एक चांदी का अंगूठी। 

4- एक जोडी चांदी बिछिंया। 

5- नगदी वाजाप्ता रकम 5,15000 रूपये।

0/Post a Comment/Comments