लगातार 82 वर्ष मैं आंध्र समाज मनेन्द्रगढ द्वारा दक्षिण भारतीय परंपरा अनुसार श्री राम नवमी पूजा उत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ-- इस आयोजन में मनेन्द्रगढ के सभी समाज के श्रृद्धालुओं ने सहभागिता दी

Views




 नरेंद्र अरोड़ा___/  लगातार 82 वर्ष मैं आंध्र समाज मनेन्द्रगढ द्वारा दक्षिण भारतीय परंपरा अनुसार श्री राम नवमी पूजा उत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ-- इस आयोजन में मनेन्द्रगढ के सभी समाज के श्रृद्धालुओं ने सहभागिता दी, आंध्र समाज से टी विजय गोपाल राव ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में कोयला खदान एवं रेलवे की स्थापना के समय आंध्र समाज के लोग आयें थे यहीं बस गये । उनकी तीसरी पीढ़ी विगत 82 वर्षों की परंपरा अनुसार श्री राम नवमी पूजा उत्सव आयोजन करते आ रहे हैं। तीन-दिवसीय आयोजन में जन्मोत्सव,मंडप, श्री राम जानकी विवाह,पट्टाभिषेकम, सहित सभी विधी विधान दक्षिण भारत से आये पंडित चैतन्य द्वारा संपन्न कराया गया।श्री राम जानकी विवाह में वर-वधू के माता-पिता के रूप में एस हरिप्रसाद - एस सुनीता एवं एम प्रसाद राव- एम पद्मा द्वारा सहभागिता निभाई। मुख्य प्रसाद के रूप में खट्टाभात (पुलिआहारम)का वितरण किया जाता है। अंतिम दिवस पट्टाभिषेकम उपरांत दक्षिण भारतीय भोजन जिसमें चावल, सांबर,दही, खीर सब्जी को श्रृद्धापूवर्क बैठाकर भोजन कराया जाता है।समाज के बी एम राम, पी रविशंकर, एस सत्यनारायणा,जी शंकर राव, एवं व्ही रमना, बी व्ही राव, लोकेश्वर राव, संन्यासी राव,डी गोपाल राव,चन्ना राव,पी शंकर, पी सूरी,      ए मुरली राव, श्रीनिवास राव, चिट्टी बाबू, पी रमना, टी राजू, अप्पा राव, राजशेखर राव, सहित सभी समाज का श्रृद्धालुओं की सक्रिय सहभागिता रही है

0/Post a Comment/Comments