67 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,

Views

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही -- जिले में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने जिले के पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से कुल 67 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण कर उन्हें नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। इन तबादलों में निरीक्षक, उप-निरीक्षक, सहायक उप-निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं।


पुलिस अधीक्षक गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देना सुनिश्चित करें।

0/Post a Comment/Comments