“नारी शक्ति सम्मान अवार्ड शो – सीजन 4” में दिखेगा सितारों का जलवा, विशेष अतिथि होंगी पुष्पा साहू, सीता माता फेम दीपिका चिखलिया व टीवी अभिनेत्री कांची सिंह रहेंगी खास आकर्षण

Views



रायपुर (छत्तीसगढ़)। नारी सशक्तिकरण, सम्मान और प्रतिभा को एक भव्य मंच देने के उद्देश्य से New Udan Jansewa Foundation द्वारा 15 अप्रैल 2026 को रायपुर में “नारी शक्ति सम्मान अवार्ड शो – सीजन 4” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन प्रदेश में महिलाओं को आगे बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

इस भव्य कार्यक्रम में TGB मीडिया की डायरेक्टर पुष्पा साहू विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी। मीडिया एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनकी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को नई दिशा और प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम की खास बात यह है कि रामायण में सीता माता की भूमिका निभाकर घर-घर में प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री दीपिका चिखलिया तथा टीवी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री कांची सिंह एक साथ मंच साझा करेंगी। दोनों ही हस्तियों की उपस्थिति कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाएगी तथा दर्शकों के लिए यह एक विशेष अवसर होगा।

आयोजन के अंतर्गत “Bridal Talent Show” एवं “Khadi Gram Udyog Fashion Show” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें MISS, MRS, MR और KIDS कैटेगरी के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को “Shine of Chhattisgarh” जैसे प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस मंच का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना और उनके भीतर छिपी प्रतिभा को उजागर करना है।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और इच्छुक प्रतिभागी दिए गए संपर्क नंबरों के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं।

यह भव्य आयोजन निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में नारी शक्ति के सम्मान, उत्साह और आत्मविश्वास का एक नया अध्याय लिखेगा, जहां प्रतिभा और सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

0/Post a Comment/Comments