‘
राकेश साहू न्यूज एजेंसी जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ राज्य।
रायपुर जांजगीर चांपा।
प्रोड्यूसर अलक राय की छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘मया दे दे मयारू-2’ में आरवी सिन्हा विशेष अतिथि कलाकार की भूमिका में नज़र आएंगी। फ़िल्म में उन पर एक ख़ास गाना फ़िल्माया गया है। उल्लेखनीय है कि आरवी इन दिनों मुम्बई में रहकर एक्टिंग का कोर्स कर रही हैं।
एक छोटी सी बातचीत के दौरान आरवी सिन्हा ने ‘मिसाल न्यूज़’ से कहा कि “मया दे दे मयारू 2 में मुझ पर फ़िल्माया गया गीत एक सरप्राइज़ है, इसलिए उसे अभी यू ट्यूब पर नहीं लाया जा रहा है। यह गीत फ़िल्म के रिलीज़ होने के बाद आप सबके सामने आएगा।” यह पूछने पर कि थोड़े समय का ही शूट रहा होगा, ‘मया दे दे मयारू-2’ का एक्सपीरियेंस कैसा रहा, आरवी कहती हैं- “मेरा प्रेम चंद्राकर सर और भूपेंद्र साहू सर के साथ काम करने का सपना था। लोक कला व सिनेमा की ये दोनों बड़ी शख़्सियत रही हैं, भला इनके साथ कौन काम नहीं करना चाहेगा। शूट के दौरान पूरी टीम के साथ काफ़ी अच्छा अनुभव रहा। जहां तक मुझ पर फ़िल्माए गए गीत की बात है तो इसमें मन कुरैशी जी के साथ नज़र आऊंगी। गीत काफी मज़ेदार और चुलबुला है। इस गाने में हमारी केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आएगी। यह एक छोटा सा सरप्राइज़ है,10 मार्च को आप मेरी फ़िल्म ‘मया दे दे मयारू-2’ ज़रूर देखें।”
वैसे जागृति यह पुराना नाम है अभी परिवर्तित नाम के अनुसार में काम कर रही है मगर उनकी पहली फिल्म जिमी कांदा और न जाने अच्छी-अच्छी फिल्म दे पाई है और आज फिल्म माया देदे मायारू भाग 2 में तीसरे नंबर की लीड हीरोइन है।
इस फिल्म के बाद इनकी एक और जबरदस्त फिल्म आने वाली है फिल्म का नाम है मर जाहु तोर मया म फिल्म में लीड हीरोइन का किरदार किया है जो कि आगामी प्रदर्शित होने वाली है फिल्म जागृति काफी टैलेंटेड हीरोइन है और खूबसूरती में चार चांद लग जाती है दुबली पतली हीरोइन है मगर काफी टैलेंटेड है बहुमुखी कलाकार है।
राकेश साहू न्यूज एजेंसी जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ राज्य।


Post a Comment