संवाददाता आलापुर अम्बेडकर नगर।
उत्तरप्रदेश - अम्बेडकरनगर जनपद के जहांगीरगंज शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय नरियांव में कार्यरत प्रधानाध्यापिका पर मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) योजना के खाते से लाखों रुपये के गबन का गंभीर आरोप सामने आया है। त्रिस्तरी जांच टीम अधिकारियों तीनों खण्ड़ शिक्षा अधिकारी की मिलीभगत से एमडीएम में गबन को लेकर प्रधानाअध्यापिका को बचाने में जुटे मामले को लेकर ग्रामीण पंकज कुमार ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को शिकायती पत्र भेजते हुए जांच, रिकवरी एवं निलंबन की मांग की है शिकायत के अनुसार विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती इसरावती देवी द्वारा एमडीएम खाता संख्या 117012020201832, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा नरियांव से सत्र 2021-22, 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के दौरान भिन्न-भिन्न तिथियों में स्वयं अपने नाम चेक काटकर ₹4,01,795 की धनराशि निकाली गई।इतना ही नहीं, आरोप है कि उन्होंने अपने सगे देवर ओमप्रकाश (निवासी ग्राम पंचायत तिलकटांडा, विकास खंण्ड जहांगीरगंज) के नाम भी अलग-अलग तिथियों में चेक जारी कर ₹3,22,546 की धनराशि निकाली।इस प्रकार चार सत्रों में कुल ₹7,24,341 (सात लाख चौबीस हजार तीन सौ इकतालीस रुपये) के गबन का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह तो केवल चार सत्रों की जानकारी है, जबकि प्रधानाध्यापिका की नियुक्ति दिसंबर 2019 में हुई थी, ऐसे में पूरे कार्यकाल की गहन जांच कराई जानी चाहिए।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि एमडीएम शासनादेश के अनुसार योजना की धनराशि स्वयं के नाम से निकालना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद जानबूझकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।
मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने गबन की गई संपूर्ण धनराशि की रिकवरी, प्रधानाध्यापिका के निलंबन, तथा इस कथित साजिश में शामिल उनके देवर के साथ मिलकर एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग की है।
शिकायत के साथ संबंधित बैंक स्टेटमेंट व धन निकासी का विवरण भी संलग्न किया है। उपरोक्त प्रकरण में विगत माह 15 दिसंबर 2025 को प्रधानाध्यापिका के खिलाफ जांच करने हेतु शिकायत आईजीआर एस क्रमांक 40017825037581पर की गयी जिसके अनुक्रम में जाँच अधिकारी खंण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार पांण्डेय द्वारा जरिए नोटिस शिकायत कर्ता को बुलाया गया आरोप है की उपरोक्त जांच में प्रधानाध्यापिका द्वारा ही अपने द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र मे गबन की गई राशि स्वीकार किया गया है उक्त के बावजूद भी खंण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा मामले को गंभीरता से ना लेते हुए अपने रिपोर्ट में प्रधानाध्यापिका द्वारा गबन की गई राशि को गलती होने की बात कहे हैं। पुनः शिकायत कर्ता ने संतुष्ट न होने की दशा में आईजीआर एस क्रमांक संख्या 6000250298543 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ से विगत माह 31 दिसंबर 2025 को खंण्ड शिक्षा अधिकारी जहाँगीरगंज एवं प्रधानाध्यापिका इसरावती देवी पर आरोप लगाते हुए जाँच की माँग उच्चाधिकारियों से कराने को कहा उक्त शिकायत के क्रम में मुख्यमंत्री महोदय जिला अधिकारी महोदय द्वारा व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा त्रिस्तरीय टीम गठित कर दिनांक 13/1/2026को शिकायत कर्ता को जरिए नोटिस बुलाया गया जिस जांच में खंड शिक्षा अधिकारी जहांगीरगंज संतोष पांडे, खंण्ड शिक्षा अधिकारी रामनगर धनपति यादव एवं भियांव के खंण्ड शिक्षा अधिकारी विवेक द्विवेदी की संयुक्त टीम ने जांच पूर्ण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की परंतु जांच अधिकारी एवं उच्च अधिकारियों की मिली भगत से जाँच के लगभग माह भर से ऊपर समय बीत जाने के बावजूद भी गबन में आरोपित प्रधानाध्यापिका इशरावती देवी एफ आईआर या निलंबन जैसी कोई ठोस कार्यवाही अब तक नही हुई।
अब देखना यह है कि शासन व शिक्षा विभाग इस गंभीर आरोप पर कोई कार्यवाही करता है। या कागजी जाँच तक ही कार्यवाही सीमित रहेगी।

Post a Comment