युवाओं को खेलों से जोड़ने यादव प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

Views



4 से 14 फरवरी तक एसबीआर कॉलेज ग्राउंड में 16 टीमों के बीच होंगे रोमांचक मुकाबले

बिलासपुर,खेलों के माध्यम से सामाजिक एकता को मजबूत करने और युवाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न समाजों द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में यादव समाज द्वारा यादव प्रीमियर लीग का आयोजन 4 फरवरी से 14 फरवरी तक एसबीआर कॉलेज ग्राउंड में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित हुआ, जिसमें तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।शुभारंभ अवसर पर विधायक धर्मजीत सिंह ने आयोजन समिति और यादव समाज को इस सफल पहल के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन न केवल समाज को एकजुट रखते हैं, बल्कि युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का मंच भी प्रदान करते हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, जो युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।उन्होंने समाज के लोगों से क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों को भी इसी तरह बढ़ावा देने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक युवा खेल गतिविधियों से जुड़ सकें। यादव प्रीमियर लीग में यादव समाज की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिनके बीच रोमांचक मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता संपन्न होगी। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Sidebar Ads