वह हीरोइन है क्षमा देशमुख जो की यूट्यूब चैनल में काम की है स्वयं की।
रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा से।
रायपुर ////जांजगीर चांपा।।
महान छत्तीसगढ़ी धार्मिक फिल्म मोर महादेव फिल्म की हीरोइन क्षमता देशमुख अपनी जानकारी निम्न प्रस्तुत कर रही है हमारे संवाददाता राकेश कुमार साहू के माध्यम से वह इस प्रकार से है।
जय जोहार जय छत्तीसगढ़
प्रणाम
मेरा नाम क्षमा देशमुख है, मेरे पति तरूण देशमुख है। मेरी माताजी का नाम जावंतीन देशमुख है तथा मेरे पिताजी- गिरिश्वर देशमुख है वे दोनो ग्राम पंचायत बेलौदी तह. व जिला दुर्ग की 03 बार सरंपच रह चुकी है तथा वर्तमान में मेरी माताजी ग्राम पंचायत बेलौदी की सरपंच है।
योग्यता - एम.ए. फाईनल (हिन्दी साहित्य) मैं एक छत्तीसगढ़ अभिनेत्री, गीत लेखिका और एक युट्यूबर हूँ।
छोटी थी तक से मुझे गाना लिखने और नृत्य करने का बहुत शौक था। मेरे संचालन में KD OFFICIAL DURG Youtube Channel में छत्तीसगढ़ी ददरिया, सुआ एवं अन्य पारम्परिक छत्तीसगढ़ी एलबम जैसे - ओ बैरी पिया, कईसे मया होगे, सुवा गीत, मोर संगवारी सुप्रसिद्ध गीत उपलब्ध है। एलबम के गीतों की लेखिका, निर्देशिका और कोरियोग्राफर मैं स्वयं ही हूँ साथ ही मेरे पति तरूण देशमुख रूवयं एक गायक और छत्तीसगढ़ी एलबम कलाकार है, जिनका मार्गदर्शन और साथ हमेशा मुझे मिलता है।
डी.सी. फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म ’’ द्वादश ज्योर्तिलिंग- मोर महादेव’’ में मैं रोहिणी का निभाई हूँ जिसमें चन्द्रमा से विवाह कर वीमाला पहनाने का भव्य दृश्य छायांकित हुआ है। फिल्म के निर्माण-निर्देशक श्रवण कुमार राठौर है यह फिल्म 13 फरवरी को छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाघरो और मल्टीप्लेक्स प्लेटफार्म में रिलीज किया जा रहा है।
इसके अलावा मेरा एक आगामी फिल्म आने वाले है जिसका नाम ’’करजा’’ है। जिसमें मै फिल्म के नायक की बहन का किरदार निभाई हूँ इसके डायरेक्टर रिखी साहू है।
फिल्म मोर महादेव के निर्माता का कहना यह है कि जितने भी ज्योतिर्लिंग के संबंध में बताया गया है उतने ही ज्योतिर्लिंग के कलाकारों का चयन किया गया है और उन चयन के आधार पर उन्हें अदाकारी करने का अवसर दिया गया है हर की भूमिका अलग-अलग है और कहा जाता है कि भारत देश में ज्योतिर्लिंग की पूजा की जाती है महादेव की और महादेव की ज्योतिर्लिंग के जीवन पर केंद्रित करके फिल्म को बनाया गया है इस फिल्म में क्षमा देशमुख का रोल है जिसके अनुसार में क्षमता देशमुख की जानकारी उपरोक्त जानकारी प्रस्तुत की गई है वह काफी अच्छी जानकारी है क्योंकि किसी भी कलाकार के बारे में जानना जरूरी होता है उनका पृष्ठभूमि कैसा होना चाहिए जानकारी रहती है तब कहीं जाकर फिल्मों को अंतिम रूप दिया जाता है और एक्टिंग करने का अवसर दिया जाता है।
हमारे संवाददाता कहते हैं कि क्षमा देशमुख अच्छी स्वभाव वाली हीरोइन है जो की यूट्यूब में काम करने के बाद बड़े पर्दे पर अपनी भूमिका दे रही है मोर महादेव फिल्म में इसके लिए मीडिया परिवार की ओर से उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ राज्य।

Post a Comment