दैनिक दर्पण न्यूज़
जांजगीर चांपा पुलिस :- बीते रात्रि कॉम्बिंग गश्त में जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई..
एक ही रात में 08 गिरफ्तारी वारंटी एवं 02 फरार स्थाई वारंटियों इस प्रकार कुल 10 वारंटियों को अलग अलग जगहों से किया गिरफ्तार,, जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की असामाजिक तत्वों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई,,,
* *लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी से अपराधियों में हड़कंप मच गया है*
*पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जांजगीर- चांपा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बीती रात पुलिस ने विशेष दबिश एवं कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।
*अभियान के दौरान* थाना जांजगीर पुलिस द्वारा 04 गिरफ्तारी वारंटी, थाना बलौदा से 01 गिरफ्तारी वारंटी, थाना पामगढ़ 01 गिरफ्तारी वारंटी, थाना नवागढ़ 06 गिरफ्तारी, थाना शिवरीनारायण 01 स्थाई वारंटी, थाना बिर्रा 02 गिरफ्तारी वारंटी एवं 01 स्थाई इस प्रकार पुलिस टीमों ने 10 फरार वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई *पुलिस कप्तान* के निर्देश में एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप* तथा SDOP चांपा यदुमणि सिदार, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के कुशल मार्गदर्शन में संबंधित थाना प्रभारियों व पुलिस बल की सक्रिय सहभागिता से संपन्न हुई।
*रातभर चले इस अभियान* में पुलिसकर्मियों ने पूरी सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए सफलता प्राप्त की। जांजगीर - चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून- व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
Post a Comment