मंगलसूत्र की महिमा के बारे में बताया गया है।
रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ राज्य।
महान छत्तीसगढ़ी पारिवारिक सामाजिक फिल्म मंगलसूत्र का 6 फरवरी को शाम टॉकीज में बड़े धूमधाम के साथ शुभ मुहूर्त अर्थात रिलीज किया गया लोकार्पण किया गया इस अवसर पर फिल्म के कलाकार मौजूद थे एवं निर्माता निर्देशक एवं दर्शकों की खचाखच भीड़ लगी हुई थी फिल्म को देखने के लिए।
फिल्म कलाकार प्रकाश अवस्थी सानिया कंबोज कंचन विश्वकर्म मनीष वर्मा एवं फिल्म के संबंध कलाकार भी मौजूद थे।
इस दौरान शालिनी विश्वकर्मा किरण चौहान अतिथि दर्शक के रूप में पहुंचे हुए थे और फिल्म को देखने के पश्चात उन्होंने यह कहा कि फिल्म बहुत ही खूबसूरत फिल्म है कहानी पर किसी भी तरह की मोड नहीं है एवं अच्छी कहानी पर आधारित फिल्म है मंगलसूत्र।
चाहे हिंदू हो चाहे मुसलमान हो चाहे सीखो चाहे इसाई हो किसी भी धर्म की व्यक्ति की शादी होती है तो मंगलसूत्र पहनने का एक परंपरा रहता है जो की शादी के मंडप में व के द्वारा वधु को पहनाया जाता है इस तरह से इस फिल्म में मंगलसूत्र को पहनाया गया है हीरो के द्वारा हीरोइन को और फिल्म में एक ऐसी घटना घट जाती है कि हीरो के जिंदगी में दूसरी हीरोइन का दाखिला हो जाता है जिसकी वजह से हीरो का मन दूसरी हीरोइन को शादी करके घर ले आता है और परिवार में लड़ाई झगड़ा जैसी नौबत आ जाती है और जब हीरो की जान जाते रहती है तो उस स्थिति में जो दूसरी हीरोइन एंट्री लगाए रहती है वह हीरोइन हीरो को करने की स्थिति में छोड़कर चली जाती है तो पूर्व पत्नी अपनी किडनी को ट्रांसप्लांट करते हुए हीरो की जान को बचा लेती है और वही असली मंगलसूत्र की कहानी को बताया गया है क्योंकि जिसको धूमधाम से शादी करके लाया जाता हैं।
वही औरत उसे जीवन दान देता है तब हीरो को समझ में आज आती है तो मंगलसूत्र की महिमा को जानने लगता है तब पिक्चर खत्म हो जाता है।
क्योंकि धार्मिक ग्रंथ में मंगलसूत्र की बड़ी महिमा का वर्णन किया गया है इसलिए आज हमारे फिल्म के निर्माता निर्देशक के द्वारा फिल्म मंगलसूत्र का निर्माण करने के पश्चात लोकार्पण किया और मंगलसूत्र की महिमा कितनी बड़ी होती है।
हमारे संवाददाता राकेश कुमार साहू फिल्म मंगलसूत्र को देखें और देखने के पश्चात उन्होंने कहा की फिल्म काफी अच्छी है और आजकल की जिंदगी में हर पति के जिंदगी में दो-दो पत्नियों का एंट्री हो जाता है मगर दूसरी पत्नी घर द्वार छोड़कर चली जाती है केवल उसको पैसे से मतलब रहता है पति से मतलब नहीं रहता इसीलिए कहा जाता है की पहली पत्नी के रहते दूसरी विवाह नहीं करना चाहिए।
मीडिया परिवार की ओर से फिल्म की उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
इस दौरान फिल्म के कलाकारों से हमारे संवाददाता की मुलाकात हुई और फोटो साझा किया जा रहा है एवं अतिथि कलाकारों का भी फोटो साझा किया जा रहा है इस समाचार के माध्यम से।
रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ राज्य।

Post a Comment