नरेंद्र अरोड़ा____ _ दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर की एम. ए.राजनीति विज्ञान तृतीय सेमेस्टर की छात्रा ओमिला पटेल ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की नेट परीक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी में प्रवेश की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।ओमिला ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ महाविद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्य तथा राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष रहें अतुल कुमार वर्मा एवं अतिथि व्याख्याता आशुतोष वर्मा को दिया जिनके मार्गदर्शन में इस परीक्षा की तैयारी कर यह सफलता अर्जित कर पायी ,इनकी सफलता के बारे में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अवनीश कुमार पटेल ने कहा इससे महाविद्यालय के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा मिलेगी तथा आने वाले समय में विद्यार्थी आगे और सफलता अर्जित करेंगे।
ओमिला के पिता ओमप्रकाश पटेल कम्प्यूटर आपरेटर तथा माता गृहणी हैं।महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष निशांत गुप्ता,हिन्दी के विभागाध्यक्ष महावीर पैकरा, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ परमानंद, अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापक हेमंत बंजारे, अतिथि व्याख्याता गीतिका वर्मा, पत्रकार देवेंद्र पाण्डेय, मोनिका मिश्रा, सुरजीत सिंह, शमीम खान, कमलेश कुमार बैगा, राजाराम सिंह परस्ते सहित क्षेत्रवासियों हर्ष व्यक्त किया है।

Post a Comment