अकलतरा नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 फरवरी 2026 को महान कवि, दार्शनिक, समाज सुधारक संत रविदास जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जिसमें मुख्य अतिथि अकलतरा विधानसभा के विधायक श्री राघवेंद्र कुमार सिंह,दीप्ति रोहित सारथी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अकलतरा,उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह राणा,वार्ड 12 के पार्षद पुरुषोत्तम नामदेव एवम सुरेश मिर्चन्य,राज सिंह,मोहम्मद इमरान खान, दिलेश्वर विश्वकर्मा, अंकित सिंह सिसोदिया,अनिल डहरिया, मेला राम बंजारे जी शिक्षक, ओम प्रकाश साहू जी शिक्षक, दशरथ नामदेव जी, कौशिक सर जी, अविनाश साहू,आयुष शर्मा, अशोक सोनवानी, डाॅ रामगोपाल आदिले, कन्हैया सोनवानी, प्रीति रोहिदास, सूरज पठारे एवं अकलतरा के गणमान्य नागरिक गण थे,सर्वप्रथम संत रविदास जी के चरणों में धूप दीप प्रज्वलन कर उनका पूजा अर्चना किया गया, इसके पश्चात मुख्य अतिथि जी का स्वागत अहिरवार समाज अध्यक्ष राकेश अहिरवार के द्वारा किया गया एवं संत रविदास जी का तस्वीर भेंट किया गया एवं सभी अतिथियों का स्वागत बड़ी प्रसन्नता के साथ समाज के महिला एवं पुरुषों के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक राघवेंद्र सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि संत रविदास बेगमपुरा समाज की कामना किये,जिसमें ना कोई छोटा हो न बड़ा हो, सभी बराबर हो और ना कोई किसी के साथ भेदभाव हो और उन्होंने बताया कि अगर ऐसा बेगमपुरा समाज का निर्माण हो जाए तो यह देश स्वर्ग से भी सुंदर हो जाएगा, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति रोहित सारथी के द्वारा संत रविदास जी की वाणी *मन चंगा तो कठौती में गंगा* पर बताया गया कि अगर हमारा मन साफ हो तो हम अपना लक्ष्य अवश्य प्राप्त कर सकते है चाहे कितनी भी कठिनाई क्यो न आये,वार्ड पार्षद पुरुषोत्तम नामदेव ने अपने उद्बोधन में कहा कि सन्त श्री रविदास के अनुयायी रविदास समाज के लोग अति मेहनती व निष्ठावान होते है,समाज के लोग अपने सामाजिक कार्य के अतिरिक्त भी आज शिक्षा,व्यापार,शासकीय नौकरी समेत सभी क्षेत्रो में अपनी मजबूत उपस्थित दर्ज करा रहे है,जो गर्व का विषय है, इमरान खान के द्वारा मुख्य अतिथि के समक्ष समाज के लिए सामाजिक भवन की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित किया गया,नगर के सेवानिवृत शिक्षकों में दशरथ नामदेव, कौशिक सर, एवं ओमप्रकाश साहू सर जी के द्वारा शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया और समाज को शिक्षा के द्वारा कैसे जागरुक कर आगे बढ़ाया जाए उस पर भी प्रकाश डाला गया,कार्यक्रम को नगर पालिका उपाध्यक्ष दिवाकर राणा, व पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान खान द्वारा भी सम्बोधित किया गया,
कार्य्रकम के दौरान शिक्षक बंजारे गुरु जी के द्वारा संत रविदास जी के भजन को गाकर के सुनाया गया। मंच का संचालन अहिरवार समाज अध्यक्ष राकेश कुमार अहिरवार एवं वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद सुरेश मिरचन्य के द्वारा किया गया, कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान भी अतिथियों द्वारा किया गया,कार्य्रकम में समाज के वरिष्ठ बाबूराव कुन्भरे, सुखदेव टांडेकर, छगन टांडेकर,संतोष खरे, चैतराम बर्वे, सीताराम, रवि बर्वे, भीमराव, संदीप, दीपक, सुरेश, हरीश पनागर, कन्हैया लांझी, अहिरवार समाज युवा अध्यक्ष प्रदीप टांडेकर,आकाश, पवन, दिलीप अहिरवार, आशीष, प्रहलाद, अजय, प्रदीप कुंभरे, भूपेंद्र रोहिदास, निलेश, सुजल, सुभाष, रोशन टांडेकर, महिलाएं एवं अन्य उपस्थित थे....

Post a Comment