वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बालको, कोरबा में आयोजित ...

Views बालको, कोरबा - वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बालको, कोरबा में आयोजित 18 दिवसीय कौशल उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन किया गया। समापन समारोह में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उद्योग कार्यालय, कोरबा से प्रबंधक चंचल श्रीवास, भूषण लाल जाटवार, एवं नरेश खूटे उपस्थित रहे। इसके साथ ही बालको की सीएसआर हेड प्रिंसी जोन्स, सुहाना परवीन, उन्नति परियोजना के अधिकारी सत्य प्रकाश जायसवाल तथा छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, कोरबा से सहायक प्रबंधक रोशन कुमार सिन्हा, एवं बैंक सखी पुष्पा यादव विशेष रूप से उपस्थित थीं। सभी अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए बालको की सीएसआर हेड प्रिंसी जोन्स ने कहा कि युवा यदि दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ें तो वे न केवल स्वयं सफल बन सकते हैं बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य के सफल उद्यमी बनने की शुभकामनाएं दीं।

जिला उद्योग कार्यालय, कोरबा की प्रबंधक चंचल श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कोरबा जिले में उपलब्ध उद्यमिता की व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्थानीय संसाधनों के सही उपयोग से युवा विभिन्न क्षेत्रों में सफल उद्यम स्थापित कर सकते हैं। वहीं जिला उद्योग कार्यालय के नरेश खूटे जी ने विशेष रूप से खाद्य प्रसंस्करण एवं वन उपज आधारित उद्योगों की अपार संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी और युवाओं को इन क्षेत्रों में आगे आने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ उद्यमिता विकास केंद्र के नेतृत्वकर्ता एवं शिक्षा नवाचार के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ अमित कुमार द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि जो प्रतिभागी भविष्य में गुणवत्तापूर्ण एवं मानक स्तर के उत्पाद तैयार करेंगे, उन्हें आगामी राज्य स्तरीय क्रेता-विक्रेता समारोह में आमंत्रित कर राज्य स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह मंच उद्यमियों को अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने, नए बाजार से जुड़ने तथा संभावित खरीदारों से सीधे संपर्क स्थापित करने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे वे अपने व्यवसाय को नई उड़ान दे सकेंगे। 

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस 18 दिवसीय प्रशिक्षण ने उन्हें व्यवसाय की योजना बनाने, वित्तीय प्रबंधन, विपणन एवं ग्राहक संवाद जैसी महत्वपूर्ण कौशलों की व्यवहारिक समझ प्रदान की है। 

कार्यक्रम के समन्वयक देवेन्द्र साबले, भानु दास एवं रजनी देवांगन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद प्रेषित कर, विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को स्वरोज़गार की दिशा में आगे बढ़ाने तथा क्षेत्र में रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

0/Post a Comment/Comments