बिलासपुर प्रेमी की आत्महत्या की खबर मिलने के अगले ही दिन बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने आत्महत्या कर ली। इस हृदयविदारक घटना से इलाके में शोक की लहर है। मृतका मूल रूप से बैकुंठपुर की रहने वाली थी और पिछले कुछ समय से तोरवा में अपनी बुआ के घर रह रही थी।मिली जानकारी के अनुसार किशोरी कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ दिल्ली चली गई थी, जहां से परिजनों ने तलाश कर उसे वापस लाया था। घर ले जाने के बजाय उसे तोरवा में रिश्तेदारों के यहां ठहराया गया। इसी दौरान रविवार को दिल्ली में उसके प्रेमी की मौत की सूचना मिली, जिससे किशोरी मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गई और गुमसुम रहने लगी।परिजनों का कहना है कि खबर मिलने के बाद उसने पढ़ाई और जीवन को लेकर निराशा जताई थी। परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया और लगातार नजर भी रखी। सोमवार सुबह उसने परिजनों के साथ नाश्ता किया, लेकिन कुछ समय बाद कमरे में चली गई, जहां यह दुखद घटना घटित हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के फूफा चंचल गुप्ता सिरगिट्टी की एक कंपनी में अकाउंटेंट हैं, जबकि बुआ वसुंधरा गुप्ता हेमू नगर स्थित ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ी हैं। मृतका की मां बैकुंठपुर में रहती हैं और बीमार बताई जा रही हैं।
प्रेमी की मौत की खबर से टूटी नाबालिग किशोरी
Views
Post a Comment