महा-खुलासा पत्थलगांव : बालाझर में खेल मैदान की 'बलि'! रसूखदारों के आगे नतमस्तक प्रशासन?...

Views

 



*जशपुर।* जिले के पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बालाझर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो प्रशासन के दावों की धज्जियां उड़ा रही है। यहाँ बच्चों के पसीने से सींचे जाने वाले शासकीय खेल मैदान को 'भू-माफिया' अपनी जागीर समझकर निगलने की तैयारी में हैं। हैरानी की बात यह है कि ग्रामीण चीख-चीख कर इंसाफ मांग रहे हैं, लेकिन साहबों की कुर्सी टस से मस नहीं हो रही!


*रसूख का 'बुलडोजर' बनाम मासूमों का भविष्य :*ग्रामीणों ने सीधे तौर पर बंशीधर यादव, भगत राम यादव और अनंत शर्मा पर अवैध कब्जे का आरोप जड़ा है। आरोप है कि शासकीय भूमि पर दिन-दहाड़े अवैध निर्माण की ईंटें रखी जा रही हैं। खेल मैदान की जमीन को निजी संपत्ति की तरह बंदरबांट किया जा रहा है।

क्या राजस्व विभाग की शह पर हो रहा है ये खेल?


ग्रामीणों के पास प्रशासन की सील लगी शिकायत की कॉपी है, तारीख गवाह है... फिर भी कार्रवाई 'शून्य' है। जनता पूछ रही है- क्या इन अतिक्रमणकारियों की पहुंच अधिकारियों की कलम से ज्यादा बड़ी है?


*आक्रोश की चिंगारी: अब आर-पार की जंग!-*बालाझर के युवाओं का कहना है कि "हम मैदान बचाने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे।"


*ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है:*

* तत्काल सीमांकन हो!

* अवैध निर्माण को जमींदोज किया जाए!

* दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए!


अगर प्रशासन ने जल्द ही 'मौन व्रत' नहीं तोड़ा, तो यह मामला केवल तहसील दफ्तर तक सीमित नहीं रहेगा। ग्रामीणों ने अब सीधे कलेक्टर और उच्च अधिकारियों के घेराव की रणनीति बना ली है।


* कड़वा सवाल :*मुख्यमंत्री जी! एक तरफ आप खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे रहे हैं, दूसरी तरफ आपके ही विभाग के नीचे खेल मैदानों पर 'कब्जा राज' चल रहा है। क्या बालाझर के बच्चों को उनका हक मिलेगा या यह मैदान भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगा?

0/Post a Comment/Comments