अफरीद के पूर्व सरपंच के भ्रष्टाचार की पुनः जांच की मांग, क्लीन चिट पर उठे सवाल.. केदार सिंह राठौर बोले– अपराध साबित होने के बाद भी दोषियों को बचाया गया ..

Views राजेश राठौर
दैनिक दर्पण न्यूज़
जांजगीर चांपा- बम्हनीडीह ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत अफरीद के पूर्व सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों की पुनः जांच को लेकर एक बार फिर मामला गरमा गया है। ग्राम के निवासी केदार सिंह राठौर ने आरोप लगाया है कि बीते पंचायत कार्यकाल में बोर खनन सहित कई विकास कार्यों में खुलकर भ्रष्टाचार किया गया, लेकिन जांच के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई गई..

केदार सिंह राठौर का आरोप है कि जांच में भ्रष्टाचार सिद्ध होने के बावजूद सिर्फ अंतर की राशि जमा कराकर दोषियों को क्लीन चिट दे दी गई, जबकि नियमानुसार आपराधिक प्रकरण दर्ज कर न्यायालयीन कार्रवाई होनी चाहिए थी..

 उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का मामला बताया।
उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण से ग्रामीणों में भारी रोष है और न्याय के साथ खुला खिलवाड़ किया गया है। केदार सिंह राठौर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे इस मामले की पुनः उच्चस्तरीय जांच एवं दोषियों के खिलाफ न्यायालय में नियमानुसार कार्रवाई की मांग को लेकर जल्द ही कलेक्टर जनदर्शन सहित संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपेंगे..

ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस प्रकरण की दोबारा निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो यह पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने जैसा होगा। अब सबकी नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है कि दोषियों पर नियमानुसार कार्यवाही कब होगी..

0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Sidebar Ads