अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर के द्वारा दयालबंद क्षेत्र में व्याप्त गंभीर अव्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर ध्यानाकर्षण

Views
 बिलासपुर - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर महानगर के दयालबंद भाग द्वारा रेलवे क्षेत्र स्थित भारत माता स्कूल, बिलासपुर में व्याप्त गंभीर अव्यवस्थाओं एवं सुरक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर ध्यानाकर्षण किया गया है।
विद्यालय परिसर में भारत माता की फोटो/प्रतिमा का अभाव, हाल ही में हुई चाकूबाजी जैसी गंभीर घटना, तथा एक ऐसी महिला शिक्षिका का वर्तमान में सेवा में पाया जाना, जिन्हें पूर्व में निलंबित किया जा चुका है, ये सभी घटनाएँ विद्यालय में बढ़ती अराजकता, असुरक्षा एवं प्रशासनिक लापरवाही को स्पष्ट रूप से उजागर करती हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री अतिंद्र दीवान स्पष्ट तौर पे मांग की है—
विद्यालय परिसर में भारत माता की फोटो तत्काल स्थापित की जाए।
चाकूबाजी एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
निलंबित शिक्षिका के मामले में विद्यालय प्रशासन द्वारा तत्काल व कठोर निर्णय लिया जाए।
एबीवीपी ने विद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही ठोस एवं प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो विद्यार्थी परिषद को बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री एवं विभाग संयोजक हिमांशु कौशिक,बिलासपुर महानगर मंत्री अतिंद्र धर दीवान सहित
आयुष तिवारी, महानगर सह मंत्री प्रणव गौतम, वैष्णवी परसाई, अजय दुबे, रिशु साहू, भाग संयोजक नैतिक नामदेव, भाग मंत्री विपुल अग्रवाल, राहुल चौहान, सुधांशु यादव, मानसी तिग्गा, राशि मिश्र, तनाज मिर्ज़ा, राजन शुक्ला, तनिषा गौतम, अजय पांडेय, उत्तम चौहान, देवेश शर्मा, माधव शर्मा, कबीर करिहर, निखिल यादव, वेदांत राव, प्रणव सिंह तोमर, देवांशू पांडेय, तेजस्वी साहू एवं महानगर व प्रांत के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Sidebar Ads