दैनिक दर्पण न्यूज़
*मछुआरा समाज का फूटा गुस्सा ,एसडीएम व तहसीलदार द्वारा लिखित आश्वासन पर 15 दिनों के अल्टीमेटम- गायत्री गायग्वाल*
राष्ट्रीय मछुआरा संघ के प्रदेश अध्यक्ष गायत्री गायग्वाल के नेतृत्व में 3 फरवरी को मछली पालन विभाग कुलीपोटा जांजगीर में अन्याय के खिलाफ धरना प्रदर्शन व चक्का जाम किया गया। समाज के लोगों ने अपने हक व अधिकारों पर डाका डालने का आरोप लगया और चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते जांजगीर से चांपा को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 49 पर जाम लग गया। एसडीएम व तहसीलदार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर सड़क के बीच से हटाकर गाड़ी की आवाजाही शुरू की कराई।इस दौरान करीब 3 घंटे तक सड़क के दोनो ओर लंबी कतार लगी रही। आखिरकार शाम 4 बजे विभाग के सहायक संचालक के लिखित आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुई।
*मछुआरा समाज का मछली विभाग पर आरोप*
मछुआरा समाज का आरोप है कि गैर मछुआरा समाज के लोगों का पंजीयन कर तालाब जलाशय का आबंटन किया जा रहा है। मछुआरा समाज के लोगों को दरकिनार कर गैर मछुआरों को पैसे के दम पर मछुआरा समिति का पंजीयन किया गया है। मछुआ निति का उल्लंघन करते हुए तालाब जलाशय का आबंटन किया गया है।
*मछली विभाग ने दिया गलत जानकारी - मछुआरा समाज*
मछली पालन विभाग के सहायक संचालक अलका स्वर्णकार के साथ मछली इंस्पेक्टर सीताराम अहिरवार , वीना बारले,भुनेश्वरी,ज्योति साहू के साथ 12 व 23 जनवरी को बैठक किया गया था जिसमे राष्ट्रीय मछुआरा संघ के प्रतिनिधियों को गलत जानकारी देते हुए लगातार भ्रमित किया गया। विभाग ने जांच टीम गठित करने मछुआरा समाज को अश्वासन दिया था लेकिन जांच टीम गठित नहीं किया गया और बिना जांच किए ही नवीन मछली नीति 2022 का उल्लंघन किया गया।
*मछुआरा समाज ने शासन- प्रशासन को दी चेतावनी*
मछुआरों ने बताया कि विभाग के सहायक संचालक की ओर से विकास खंड स्तर पर मछली टीम गठित कर जांच कराने के बाद ही नवीन मछली पालन नीति 2022 के अनुरूप पट्टा आबंटन देने का आश्वासन दिया गया था। 23 फरवरी तक कार्रवाई नहीं किया गया तो
राष्ट्रीय मछुआरा संघ द्वारा मछुआरा समाज के हक और अधिकार के लिए पुनः जांजगीर चांपा जिले में उग्र आंदोलन व चक्का जाम किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
*सहायक मत्स्य अधिकारी ने कोतवाली थाना जांजगीर में शिकायत दर्ज कराई*
सहायक मत्स्य अधिकारी सीताराम अहिरवार, सहायक संचालक ने कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि दोपहर करीब 1 बजे मछुआरा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य अपनी मांगों को लेकर मत्स्य विभाग कार्यालय के सामने मेन रोड पर बैठ गए और चक्का जाम कर दिया। शासकीय कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज की तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 99/26 के तहत धारा 221 एवं 126(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
*इन पर हुई है एफआईआर दर्ज*
नवीन धीवर, गायत्री गायग्वाल, ओम प्रकाश धीवर, बुधराम धीवर, भोजराम धीवर, दामोदर धीवर, राकेश महंत (कुलीपोटा), शिवकुमार धीवर (गोधना), करन, विजय धीवर, सरिता धीवर (पति समारु धीवर), मीना धीवर, मोनू धीवर (कोसा), अहिल्या धीवर (पति लक्ष्मी प्रसाद, कोसा), सविता धीवर (बलौदा), सरिता धीवर (पति नारद धीवर, घडोला), रामकुमार, गोवर्धन धीवर (पिता राम भरोस, लछनपुर), सहसराम, धनबाई धीवर (भोजपुर चाम्पा) सहित अन्य आरोपी।

Post a Comment