राजेश राठौर
शिवरीनारायण एवं पामगढ़ क्षेत्र में लूट एवं जानलेवा हमलों की श्रृंखलाबद्ध घटनाओं को अंजाम देने वाले इलाजरत आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,,,
पुलिस अधीक्षक जांजगीर - चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने थाना शिवरीनारायण की कार्रवाई में इलाजरत आरोपी शनिराम गोड को गिरफ्तार किया।
आरोपी द्वारा एक राय होकर अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 27 एवं 29 जनवरी 2026 की रात्रि को थाना शिवरीनारायण एवं थाना पामगढ़ क्षेत्र में अलग- अलग स्थानों पर मोटरसाइकिल सवार राहगीरों को रोककर गाली-गलौच, मारपीट तथा जान से मारने की नीयत से हमला किया एवं मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इन घटनाओं में कुल 14 लोगों पर हमला किया गया, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें भी आईं।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण एवं थाना पामगढ़ में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारयण, निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ एवं उप निरी सत्यम चौहान प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र राहौद, सउनि ,आर पी बघेल, संतोष बंजारे, सरोज पाटले, राघवेन्द्र घृतलहरे, दिनेश चौहान, यशवंत पाटले एवं थाना स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।
Post a Comment