नरेंद्र अरोड़ा manendragarh/__ बजट 2026–27 से विकसित भारत की नींव और मजबूत : अनुराग सिंहदेव
मनेन्द्रगढ़. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने जनपद सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय बजट 2026–27 को युवा-केंद्रित, सुधारोन्मुख और दीर्घकालीन विकास का रोडमैप बताया।
उन्होंने कहा कि यह बजट “रिफार्म ओवर रिहोरट्रिक ” के मार्गदर्शक सिद्धांत पर आधारित है जिसके तहत देश की संभावनाओं को प्रदर्शन में बदलने के लिए सरकार ने तीन पवित्र कर्तव्य तय किए हैं।
पहला, उत्पादकता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाकर तेज व टिकाऊ आर्थिक विकास;
दूसरा, जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर उन्हें समृद्धि का सहभागी बनाना;
और तीसरा, सबका साथ–सबका विकास के विज़न को साकार करना, ताकि हर वर्ग और क्षेत्र को समान अवसर मिल सकें।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले, जिला महामंत्री द्वय द्वारिका जायसवाल,आशीष मजूमदार, जिला उपाध्यक्ष द्वय आशीष सिंह, संजय राय जिला प्रवक्ता जमुना पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष मनोज जैन, जिला सोशल मीडिया संयोजक मनोज केशरवानी, कार्यालय मंत्री रमेश यादव,पूर्व नपा उपाध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा, महामंत्री एम पी सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक जायसवाल, भा ज यु मो जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, महामंत्री राहुल जायसवाल समेत अन्य कार्यकर्त्ता काफी संख्या में मौजूद रहे.
अनुशासित वित्तीय नीति के साथ तेज विकास-
अनुराग सिंहदेव ने बताया कि बजट 2026–27 में फिस्कल डेफिसिट को जीडीपी के 4.3 प्रतिशत तक सीमित रखा गया है। यह वित्तीय अनुशासन कर्ज को नियंत्रित रखते हुए विकास के लिए संसाधन सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि आज भारत का विकास अभूतपूर्व गति और अनुशासित खर्च के साथ आगे बढ़ रहा है।
इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपेक्स पर जोर
उन्होंने बताया कि 12.2 लाख करोड़ रुपये का पब्लिक कैपेक्स देश के दीर्घकालीन इंफ्रास्ट्रक्चर विज़न को आगे बढ़ाएगा। सड़क, रेल, एयरपोर्ट और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और टियर-2 व टियर-3 शहरों को नई गति मिलेगी।
मैन्युफैक्चरिंग और रणनीतिक सेक्टर्स को बढ़ावा
अनुराग सिंहदेव ने कहा कि मेक इन इंडिया 2.0 के तहत बायोफार्मा, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में बड़ा निवेश किया गया है।
बायोफार्मा शक्ति के तहत 5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान भारत को वैश्विक बायोफार्मा हब बनाएगा, जिससे युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाले रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग जॉब्स मिलेंगे।
इसी तरह इंडियन सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 भारत को नेक्स्ट-जेन टेक्नोलॉजी और हाई-वैल्यू इंजीनियरिंग का केंद्र बनाएगा।
एम एस एम ई और उद्यमिता को नई ताकत
उन्होंने बताया कि 10,000 करोड़ रुपये का SME ग्रोथ फंड और सेल्फ रिलायंट इंडिया फंड के टॉप-अप से छोटे और मध्यम उद्यमों को इक्विटी सपोर्ट मिलेगा। “कॉर्पोरेट मित्रास” पहल के जरिए टियर-2 और टियर-3 शहरों में कंप्लायंस आसान होगी, जिससे स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिलेगा।
इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और टूरिज्म
नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, राष्ट्रीय जलमार्गों का विस्तार, सी-प्लेन कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर रिस्क गारंटी फंड से लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी और निजी निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।
युवाओं, शिक्षा और स्किल्स पर फोकस
अनुराग सिंहदेव ने कहा कि शिक्षा, स्किल और सर्विस सेक्टर को जोड़कर 2047 तक ग्लोबल सर्विसेज में भारत की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी का लक्ष्य रखा गया है।
हेल्थ केयर वर्कफोर्स, मेडिकल टूरिज्म, ऑरेंज इकॉनमी (एनीमेशन, गेमिंग, डिजाइन) और यूनिवर्सिटी टाउनशिप जैसी योजनाएं युवाओं को भविष्य के रोजगार से जोड़ेंगी।
कृषि, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण
भारत-विस्तार, फसल विविधीकरण, मत्स्य पालन विकास और सी मार्ट जैसी योजनाओं से किसानों, ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ा जाएगा।
सामाजिक समावेशन और हेल्थ
मानसिक स्वास्थ्य और आपातकालीन देखभाल के लिए और जिला अस्पतालों में ट्रॉमा सेंटर्स के विस्तार से आयुष्मान भारत को और मजबूती मिलेगी।
टैक्स और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस
उन्होंने बताया कि नया आयकर अधिनियम 2025, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा, जिससे नियम सरल होंगे और कारोबार करना आसान बनेगा। आई टी सर्विसेज और डेटा सेंटर सेक्टर को दिए गए प्रोत्साहन भारत को ग्लोबल डिजिटल हब बनाएंगे।
अंत में अनुराग सिंहदेव ने कहा कि यह बजट युवा शक्ति, सुधार और वित्तीय अनुशासन के संतुलन के साथ विकसित भारत की नींव को और मजबूत करता है।

Post a Comment